26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ममेरे भाइयों व चाचा की मौत से 3 परिवारों में मचा कोहराम

अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में ममेरे भाइयों सहित तीन की मौत दो घायल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उन्नाव

•

image

Ruchi Sharma

•

Updated: 22 May 2018, 1:40 PM IST

unnao

मेमेरे भाइयों व चाचा की मौत से 3 परिवारों में मचा कोहराम

उन्नाव. लखनऊ कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार भतीजे की मौत हो गई। जबकि चाचा गंभीर रूप से घायल हो गए। देर रात हुई घटना में चाचा भतीजा पीजीआई से वापस अपने घर कानपुर जा रहे थे। वहीं दूसरी घटना आसीवन थाना क्षेत्र में हुई। जहां ट्रक की जबरदस्त टक्कर में दोनों मेमेरे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल है। उपरोक्त दोनों ही घटनाओं में घायलों को अलग अलग स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिवारीजनों में मातम छा गया। घर में रोना-पीटना मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

एंबुलेंस के ना आने पर भेजा गया लोडर से

आसीवन थाना क्षेत्र के मुरवतपुर गांव निवासी सोनू (30) पुत्र वासुदेव व आसीवन थाना क्षेत्र के ही मेड़ना गांव निवासी जयशंकर (35) पुत्र शिव शंकर व संतोष की बाइक में ट्रक ने जोर से टक्कर मार दी। जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस के मौके पर ना पहुंचने से घायलों को थाना पुलिस ने लोडर से स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया लेकिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भी उन्हें कोई सुविधा नहीं मिली जिसके बाद डॉक्टरों ने घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

जिला अस्पताल मैं डॉक्टरों ने सोनू व जय शंकर को मृत घोषित कर दिया। जबकि संतोष का इलाज चल रहा है। परिजनों ने बताया कि संतोष अपने मौसी के यहां गया था। जहां सुबह देर रात वापस आ रहा था। आसीवन कस्बे के निकट ट्रक ने टक्कर मार दी। घटना के बाद काफी समय तक एंबुलेंस ना पहुंचने पर लोगों में रोष व्याप्त है। मृतक रिश्ते में ममेरे भाई थे। हादसे की जानकारी मिलते हैं दोनों के ही घरों में कोहराम मच गया।

पीजीआई से वापस अपने घर कानपुर जा रहे थे


इसी प्रकार देर रात हुई एक अन्य घटना में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक मोटरसाइकिल में जोर से टक्कर मार दी। जिससे बाइक में बैठे महेश (35) पुत्र जगत नारायण निवासी बर्रा कानपुर सोविंद्र (28) निवासी बिजयनगर कानपुर घायल हो गए। अजगैन थाना क्षेत्र अंतर्गत हुई घटना में घायलों को नवाबगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

जहां डॉक्टरों केे उपचार के दौरान रविंद्र की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि महेश अपने भतीजा सोविंद्र के साथ लखनऊ पीजीआई से वापस कानपुर आ रहे थे। लखनऊ कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर अजगैन थाना के सामने ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार होने में सफल रहा। पुलिस ने ट्रैक्टर अपने कब्जे में ले लिया।

बड़ी खबरें

View All

उन्नाव

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग