4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उन्नाव

सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत आयोजित प्रतियोगिता के परिणाम में प्राइवेट स्कूल हावी

- परिवहन विभाग द्वारा आयोजित सड़क सुरक्षा सप्ताह में रंगोली, चित्रकला व कुछ प्रतियोगिता का आयोजन  

Google source verification

उन्नाव. परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत जनपद के विभिन्न स्कूल व कालेजों में प्रतियोगिता का आयोजन कर रही है। प्रतियोगिता में रंगोली, चित्रकला, क्विज आदि शामिल है। जिसका आज परिणाम घोषित किया गया। रंगोली में जी स्कूल की छात्रा को प्रथम स्थान मिला। जबकि श्याम कुमारी को दूसरा व सर सैय्यद को तीसरा स्थान मिला। इस मौके पर एआरटीओ प्रशासनिक, एआरटीओ परिवर्तन सहित विभाग के कर्मचारी भी मौजूद थे।

 

प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में हुई प्रतियोगिता

प्रतियोगिता के घोषित परिणामों में चित्रकला से माउंट लिटरा जी स्कूल के मनोज वर्मा को प्रथम, सर सैयद स्कूल के फैज को दूसरा, रानी शंकर सहाय इंटर कॉलेज की छात्रा पूनम आर्या को तीसरा स्थान मिला। जबकि क्विज प्रतियोगिता में राजकीय इंटर कॉलेज के सार्थक वाजपेई को प्रथम, माउंट लिटरा जी स्कूल के आदिति सिंह को दूसरा, विवेकानंद इंटर कॉलेज के वैश्णवी को तीसरा स्थान मिला। प्रधानाचार्य डॉ दिलीप कुमार सिंह द्वारा विजेता छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर राजकीय इंटर कॉलेज व सेंट पैट्रियोट इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा नुक्कड़ नाटक का भी आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से एआरटीओ परिवर्तन सहदेव पाल, एआरटीओ प्रवर्तन ओम प्रकाश राजपूत, एआरटीओ प्रशासन अनिल कुमार त्रिपाठी, यातायात निरीक्षक इंद्रपाल सिंह, विनय दीक्षित, आशीष सहित अन्य कई लोग मौजूद थे।