
किशोरी का शव पूर्व राज्य मंत्री के आश्रम के पास से मिला, मृतका की मां ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
लखनऊ में अखिलेश यादव की गाड़ी के सामने मां द्वारा आत्मदाह का प्रयास करने के बाद मामला हाईलाइट हुआ था। लेकिन उन्नाव पुलिस किशोरी को बचा पाने में विफल रही। आज उसका शव सपा शासन के दौरान पूर्व राज्य मंत्री रहे फतेह बहादुर सिंह के पुत्र के दिव्यानंद आश्रम के बगल में खाली पड़े प्लाट से निकाला गया। किशोरी का शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। चीख चीख कर मां पुलिस पर गंभीर आरोप लगा रही थी। अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा घटना में एक व्यक्ति गिरफ्तार है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। शीघ्र ही अन्य गिरफ्तारी होगी।
8 दिसंबर को गुमशुदगी दर्ज हुई
मामला विगत 8 दिसंबर का है। जब किशोरी की मां ने सदर कोतवाली में तहरीर देकर पूर्व राज्य मंत्री फतेह बहादुर सिंह के बेटे राजोल सिंह पर गंभीर आरोप लगाया था। लेकिन पुलिस ने मामला गुमशुदगी में दर्ज करके हल्के में लिया। विगत 24 जनवरी को पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की कार के सामने मां ने आत्मदाह का प्रयास किया था। जिसके बाद उन्नाव पुलिस भी सक्रिय हुई। पूर्व राज्य मंत्री के पुत्र राजोल सिंह को गिरफ्तार कर पूछताछ की। लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।
आज किशोरी का शव हुआ बरामद
आज किशोरी का शव पूर्व राज्य मंत्री फतेह बहादुर सिंह के दिव्यानंद आश्रम के बगल खाली पड़े प्लाट से बरामद किया गया। हत्यारों ने किशोरी को मारकर जमीन के अंदर गाड़ दिया था। इस संबंध में पीड़िता की मां ने बताया कि पुलिस उन्हें गुमराह करती रही। सीओ और इंस्पेक्टर लगातार कहते रहे कि तुम्हारी लड़की कहीं भाग गई है, आ जाएगी, तो बयान ले लेंगे तुम्हारी बिटिया कमाई करने का जरिया है। आज उसी किशोरी का शव पुलिस ने बरामद किया।
यह भी पढ़ें
अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा
अपर पुलिस अधीक्षक सत शेखर सिंह ने कहा कि बीते 8 दिसंबर 2021 को सदर कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज की गई थी। बाद में गुमशुदगी को मुकदमे में बदल दिया गया। किशोरी का शव आज बरामद किया गया है। गुमशुदगी में दी गई जानकारी के आधार पर रजौन सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है अन्य के गिरफ्तारी के भी प्रयास किए जाएंगे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
Published on:
10 Feb 2022 06:25 pm

बड़ी खबरें
View Allउन्नाव
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
