उन्नाव

उन्नाव में सड़क हादसा, गुजरात के रहने वाले पिता-पुत्र और पोते की मौत, चार घायल

लखनऊ से कानपुर राजमार्ग पर हुए दर्दनाक हादसे में पिता-पुत्र सहित तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि 4 अन्य घायल हैं। सभी मृतक और घायल गुजरात के रहने वाले है।  

less than 1 minute read
Jan 27, 2023
उन्नाव में सड़क हादसा, गुजरात के रहने वाले पिता-पुत्र और पोते की मौत, चार घायल

अचलगंज थाना क्षेत्र के कानपुर लखनऊ राजमार्ग पर आयुष्मान ढाबा के पास हुआ है। कानपुर से लखनऊ की तरफ जाते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से कार सवार घायल हो गए। जिन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जिनमें दयाशंकर शुक्ला पुत्र स्व. श्रीनाथ शुक्ला, देवमणि शुक्ला (24) पुत्र दयाशंकर शुक्ला, योगेश शुक्ला (24) पुत्र देवमणि, कंचन शुक्ला (55) पत्नी देवमणि, मंजू शुक्ला (45) पत्नी राजमणि शुक्ला सुप्रिया शुक्ला (27) पत्नी बृजेश शुक्ला रुद्र शुक्ला (9 महीना) पुत्र बृजेश शुक्ला निवासी गण वापी थाना नवसारी जिला वलसाड गुजरात घायल हो गए।

पिता-पुत्र और पोते की दर्दनाक मौत

जिन्हें उपचार के लिए एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। उपचार के दौरान दया शंकर शुक्ला, देवमणि शुक्ला और योगेश शुक्ला की मौत हो गई। अन्य का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।

यह भी पढ़ें: बीजेपी विधायक बोले-नाम स्वामी और भाषा ऐसी, ऐसे लोगों की जगह जेल में है

पुलिस ने बताया घटना की जानकारी परिवार के सदस्यों को दी गई

घटना के समय कार सवार कानपुर से लखनऊ की तरफ जा रहे थे। अचलगंज थाना पुलिस ने बताया कि घटना की जानकारी परिवार के सदस्यों को दे दी गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Published on:
27 Jan 2023 01:26 pm
Also Read
View All

अगली खबर