उन्नाव

UP Weather: सूरज की गर्मी, तापमान 40 डिग्री के पार, जानें हीटवेव और बारिश के विषय में

उत्तर प्रदेश के उन्नाव कन्नौज में सूरज की तपिश से लोग घर में बैठने को मजबूर है। तापमान आसमान छू रहा है। न्यूनतम और अधिकतम दोनों रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार मानसून की बारिश अभी दूर है।

2 min read
Jun 07, 2023
UP Weather: सूरज की गर्मी, तापमान 40 डिग्री के पार, जानें हीटवेव और बारिश के विषय में

उत्तर प्रदेश के कानपुर से सटे कन्नौज और उन्नाव में तापमान चरम पर है। अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर और न्यूनतम 30 डिग्री के ऊपर बना हुआ है। चिलचिलाती गर्मी से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। मौसम विभाग की माने तो फिलहाल बारिश की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है। आइए जानते हैं उन्नाव और कन्नौज के मौसम के विषय में-

7 जून बुधवार उन्नाव का मौसम

आज का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम 41 डिग्री रहने की संभावना है। आसमान पूरी तरीके से साफ रहेगा। उत्तर और पश्चिम क्षेत्र की हवाओं का असर दिखाई पड़ेगा। जिसकी रफ्तार लगभग 14 किलोमीटर रहेगी। रात को भी आसमान साथ रहेगा।

आगामी 8 जून का मौसम

गुरुवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम 28 दिन भी रहने की संभावना है। भीषण गर्मी का असर दिखाई पड़ेगा। जब 18 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से लू चलने की संभावना है। शाम का तापमान भी एक 30 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। आगामी रविवार तक अधिकतम तापमान 43 डिग्री पहुंचने की संभावना है। जबकि न्यूनतम तापमान भी 21 डिग्री रहेगा।

कन्नौज का मौसम

आज का अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान पूरी तरह से साफ रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है। उत्तर पश्चिम हवाओं का भी असर दिखाई पड़ेगा। हवा लगभग 15 किलोमीटर प्रति घंटे से चलने की संभावना है।

8 जून का मौसम

गुरुवार का अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहने की संभावना है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। पश्चिम और उत्तर दिशाओं की हवा का असर मौसम पर पड़ेगा। जिसकी गति लगभग 18 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है। रविवार तक अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम 31 डिग्री पहुंच जाएगा।

Published on:
07 Jun 2023 06:16 am
Also Read
View All

अगली खबर