उन्नाव

Weather update – आसमान में काले बादल के साथ बारिश की संभावना, मौसम विभाग का अलर्ट

मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार आसमान पर काले बादल छा गए गरज के साथ पानी भी गिरने की संभावना।रहें सावधान
less than 1 minute read
• •
Updated: 12 Mar 2021, 5:47 PM IST
Weather update - आसमान में काले बादल के साथ बारिश की संभावना, मौसम विभाग का अलर्ट
Weather update - आसमान में काले बादल के साथ बारिश की संभावना, मौसम विभाग का अलर्ट

उन्नाव. मौसम विभाग की चेतावनी अपना असर दिखा रही है। करवट बदले मौसम से चारों तरफ बादल घिर आए हैं आंधी के साथ बादल भी गरज रहे हैं छिटपुट बारिश भी हो रही है ठंड का एहसास भी हो रहा है। धूल भरी आंधी से राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है।

यह भी पढ़ें

हल्की फुल्की बूंदों के बीच जनजीवन प्रभावित हो रहा है वही आज का न्यूनतम तापमान डिग्री रहने की संभावना जताई गई है आगामी 13 मार्च को भी आसमान में बादल छाए रहने की संभावना जताई जा रही है वहीं तापमान 17 से 31 डिग्री के बीच रहने की संभावना है वही सूर्य देव के दर्शन होने की संभावना काफी कम है। जबकि 14 मार्च को तापमान 17 डिग्री से 33 डिग्री के बीच रहने की जानकारी दी गई है आज मौसम में आए परिवर्तन से ठंडी हवाएं भी चलने लगी। मौसम विभाग की माने तो आंधी और बिजली गिरने की संभावना है बर्फ भी गिर सकती है। लगभग 50 किलोमीटर की रफ्तार से आंधी आने की आशंका है।

यह भी पढ़ेंq

Published on: