
उन्नाव. महाशिवरात्रि के अवसर पर जनपद भोले के रंग में रंग गया है। मौसम भी खुशगवार है। आज दिन भर बादल छाए रहने की संभावना है। आगामी 12 मार्च को गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। तापमान में गिरावट रहेगा।
आज महाशिवरात्रि
आज महाशिवरात्रि के दिन आसमान में दिनभर बादल छाए रहने की संभावना है। शिव बारात में शामिल होने वाले लोगों के लिए राहत बरस रही है। जब विगत हफ्ते अधिकतम तापमान 30 डिग्री के आसपास घूम रहा था। ऐसे में आज का तापमान 18 से 28 डिग्री के बीच रहने की संभावना जताई गई है। दिन भर आसमान में बादल छाए रहेंगे। आगामी 12 मार्च को आसमान में बादल छाए रहेंगे। गरज भर के साथ आंधी चलने की संभावना है। बारिश की भी संभावना व्यक्त की गई। छिटपुट गरज के साथ बारिश होगी। हवा की गति 15 से 30 किलोमीटर रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री रहने की संभावना बताई गई है।