31 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महिला जिला अध्यक्ष की कमान महिला डॉक्टर को, कांग्रेसियों में खुशी की लहर

- पूर्व सांसद अन्नू टंडन नेहा पांडे को समर्थन देने का संकल्प लिया

2 min read
Google source verification
महिला जिला अध्यक्ष की कमान डॉक्टर नेहा पांडे को, कांग्रेसियों में खुशी की लहर

महिला जिला अध्यक्ष की कमान डॉक्टर नेहा पांडे को, कांग्रेसियों में खुशी की लहर

उन्नाव. उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस मध्यजोन अध्यक्ष प्रतिमा चौधरी ने उन्नाव जिले की महिला कांग्रेस का अध्यक्ष डा. नेहा पाण्डेय को नियुक्त किया है। जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष का नियुक्त पत्र पाकर डा. नेहा पाण्डेय ने आज जिले की पूर्व सांसद अन्नू टण्डन से मुलाकात की। पूर्व सांसद अन्नू टण्डन ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का स्वागत करते हुये महिला कांग्रेस संगठन की मजबूती के लिये पूरा समर्थन देने की बात कही। पूर्व सांसद अन्नू टण्डन ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि डा. नेहा पाण्डेय कांग्रेस की विचारधारा को आगे ले जाने व महिला कांग्रेस की मजबूती के लिये पूरा योगदान देगी तथा कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुष्मिता देव के जन संघर्षों में महती भूमिका निभायेगी।

संगठन को मजबूत करने लगाई पूरी ताकत

डा. नेहा पांडे ने कहा कि पूर्व सांसद अन्नू टण्डन ने हमेशा जिले में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने में पूरी ताकत लगायी और जिले में उनकी लोकप्रियता से कांग्रेस पार्टी को मजबूत आधार व सफल नेतृत्व प्राप्त है। डा. नेहा पाण्डेय ने पूर्व सांसद अन्नू टण्डन से पूरे जिले की प्रत्येक ब्लाक व विधानसभा में सक्रिय एवं कांग्रेस विचारधारा से सम्बन्धित महिलाओं का महिला कांग्रेस से जोड़ने पर विचार विमर्श किया।

कांग्रेस के आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाती थी डॉ नेहा पांडे

डा0 नेहा पांडे को बधाई देते हुये शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित शुक्ला ने कहा कि उन्होंने सदैव कांग्रेस के आन्दोलनों में योगदान दिया। उम्मीद है कि डा. नेहा पाण्डेय जी महिला कांग्रेस की सक्रियता में महत्वपूर्ण योगदान देगी। नवनियुक्त जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष को बधाई व स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से डा. अनवर खुर्शीद, दिनेश शुक्ला, अंकित परिहार, पीसीसी सदस्य विवेक शुक्ला, संजय निगम, मंजू भारती, सैय्यद इरफान, दूधनाथ वर्मा, उमाशंकर यादव, अमन मिर्जा, निर्मल वर्मा, हृदय प्रकाश श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, गौरव वर्मा, दुत्तन सिंह, अवधेश सिंह आदि लोग उपस्थित थे।

Story Loader