
यहां महिलाओं को नहीं मिल रहा, छेड़छाड़ और अश्लील हरकतों की घटनाओं को तवज्जो नहीं देती जनपद की पुलिस
उन्नाव. तिल को ताड़ बनाने वाली पुलिस पीड़ित फरियादियों के साथ मित्रवत व्यवहार नहीं करती है। शिकायत लेकर पहुंचने वाली एक महिला फरियादी ने बताया कि पुलिस वर्दी में पुलिस के दो जवानों ने उसे गेट पर से ही भगाते हुए कहा भाग जाओ। यहां इस तरह की रोज घटनाएं हुआ करती है। कहां तक पुलिस देखें। पुलिस के व्यवहार से पीड़ित फरियादी अपने कदम वापस कर लेती है। वही गांव के रास्ते में दबंगों द्वारा पुलिस से शिकायत करने पर देख लेने की धमकी देते हैं। ऐसे में पीड़ित फरियादी कहां जाए। ऐसे में पुलिस की कार्यप्रणाली पर उंगली उठना जायज है। छोटी मोटी घटनाओं को पुलिस अनदेखा कर देती है। या फिर जानबूझकर छोटी मोटी घटनाओं को बड़ा होने देने का इंतजार करती है। जिससे घटना बड़ी बने और मोटी रकम का हिसाब किताब भी सामने आए। इसी प्रकार का एक शिकायत पत्र महिला पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को देते हुए न्याय की गुहार लगाई है। जिसमें उसने लिखा है कि थाना पर उसे न्याय नहीं मिला और पुलिस वालों ने गेट से ही भगा दिया। पुलिस अधीक्षक ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
सोहरामऊ थाना क्षेत्र की घटना
मामला सोहरामऊ कोतवाली क्षेत्र थाना क्षेत्र के गांव सहरावां का है। उक्त गांव निवासिनी शाहिदा बानो पत्नी जहीर खान ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में बताया है कि गांव के ही स्वजातीय दबंग लोगों उसके साथ अश्लील हरकत और छेड़छाड़ की। विगत 20 मई को शाम 7:30 बजे जब वह शौच क्रिया के लिए जा रही थी तो रास्ते में गांव का ही रहने वाला इम्तियाज खान पुत्र स्वर्गीय मुस्ताक खान, जानू खान पुत्र स्वर्गीय चुन्नू खान ने रास्ते में उसे रोक लिया और छेड़छाड़ करते हुए अभद्र व्यवहार किया। शाहिदा बानो ने बताया कि दोनों दबंग युवक उसके साथ अश्लील हरकत करने लगे और गलत नियत से दबोच करो ले जाने लगे। उसके चिल्लाने पर दबंग इस्तियाक व मुस्ताक खान छोड़ कर भाग गए। लेकिन जाते-जाते गंदी गंदी गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दे गए।
महिला थानाध्यक्ष होने के बाद भी महिला को न्याय नहीं
उपरोक्त घटना की जानकारी सोहरामऊ थाने में देकर न्याय की गुहार लगाने गई। लेकिन उन्हें सोहरामऊ थाने के गेट से भगा दिया गया। इसके पहले दबंगों द्वारा कई बार धमकी देते हुए शिकायत करने से रोका। उसे बीच रास्ते से ही लौट कर वापस जाना पड़ा। पीड़िता ने बताया कि वह चोरी छिपे पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत करने पहुंची है।पीड़िता की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। गौरतलब है सोहरामऊ थाना की कमान इस समय महिला के हाथ में है इसके बाद भी महिलाओं को न्याय ना मिलना काफी शर्मनाक है।
Published on:
26 May 2018 10:35 am
बड़ी खबरें
View Allउन्नाव
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
