Video: Akanksha Dubey Case: डंके की चोट पर भोजपुरी गाने वाला समर आज गमछे से मुंह छिपाने को मजबूर, वाराणसी कोर्ट में हुई पेशी
26 मार्च को भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की लाश सारनाथ के एक होटल में फंदे से लटके मिली थी। इस मामले में आकांक्षा की मां ने भोजपुरी गायक समर सिंह व उसके भाई संजय के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा सारनाथ थाने में दर्ज कराया था। गाजियाबाद से गिरफ्तार करने के बाद आज वाराणसी कोर्ट में समर सिंह की पेशी हुई।भोजपुरी स्टार कहलाने वाला समर सिंह आज अपना मुंह गमछा से छुपाने को मजबूत है। आकांक्षा दुबे के समर्थकों ने आज समर सिंह से कोर्ट में मारपीट करने की भी कोशिश की। मीडिया के सवालों पर भी समर ने कोर्ट के बाहर कुछ नहीं बोला। समर की सिर्फ एक गलती ने उसको अर्श से फर्श पर पहुंचा दिया है!