
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जो चुनाव से भाग रहे हैं वही चुनाव नहीं चाहते हैं। मैनपुरी की हार के बाद भाजपा के लोग अभी उबर नहीं पाए हैं।

उन्होंने कहा कि दिल्ली और यूपी की सरकार इन्वेस्टमेंट लाने में नाकाम रही है। जो मॉडल विकास का मैनपुरी में था। उसने गुजरात और भाजपा के मॉडल को हरा दिया।

अखिलेश यादव बोले कि नगर निकाय चुनाव में भी समाजवादी पार्टी का प्रदर्शन बहुत अच्छा होगा।