scriptनिकाय चुनाव:भाजपा जल्द तय करेगी प्रत्याशियों का पैनल, जानें तैयारी | Patrika News
यूपी न्यूज

निकाय चुनाव:भाजपा जल्द तय करेगी प्रत्याशियों का पैनल, जानें तैयारी

उत्तराखंड में निकाय चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने प्रदेश कार्यालय में पत्रकार वार्ता की। उन्होंने बताया कि हर निकाय में प्रत्याशियों का पैनल बनाने को जल्द प्रभारी नियुक्त किए जाएंगे। जो जिलाध्यक्ष, नगर अध्यक्ष व संगठन के पदाधिकारियों से चर्चा के बाद दो से तीन नाम […]

लखनऊApr 29, 2024 / 07:10 pm

Naveen Bhatt

Preparations for civic elections have intensified in Uttarakhand

उत्तराखंड में निकाय चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं

उत्तराखंड में निकाय चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने प्रदेश कार्यालय में पत्रकार वार्ता की। उन्होंने बताया कि हर निकाय में प्रत्याशियों का पैनल बनाने को जल्द प्रभारी नियुक्त किए जाएंगे। जो जिलाध्यक्ष, नगर अध्यक्ष व संगठन के पदाधिकारियों से चर्चा के बाद दो से तीन नाम प्रदेश नेतृत्व को भेजेंगे। पैनल पर प्रदेश संसदीय समिति विचार करेगी और उसके आधार पर उम्मीदवार चयन की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।

रणनीति को दिया जा रहा अंतिम रूप

प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने कहा कि भाजपा निकाय चुनावों लिए पूरी तरह तैयार है। संगठन स्तर पर चुनाव प्रक्रिया को लेकर रणनीतियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। पार्टी की प्राथमिकता फिलहाल ज्यादा से ज्यादा वोटरों को निकाय की मतदाता सूची में जोड़ने की है। इसकी जिम्मेदारी पार्टी के स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ को दी गई है।

चुनाव आरक्षण के लिए आयोग से लेंगे अनुमति

उत्तराखंड में नगर निकाय चुनाव को शासन स्तर पर गतिविधियां तेज हो गई हैं। चुनाव से पूर्व ओबीसी आरक्षण बढ़ाने के लिए, प्रदेश सरकार भारत निर्वाचन आयोग से अनुमति लेने की तैयारी कर रही है। प्रदेश के कुल 105 निकायों में से पहले चरण में 93 में जून अंत तक चुनाव कराए जाने की संभावना है।

Home / UP News / निकाय चुनाव:भाजपा जल्द तय करेगी प्रत्याशियों का पैनल, जानें तैयारी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो