
Yogi Government
KGMU: उत्तर प्रदेश सरकार ने लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन के तहत मेडिकल विश्वविद्यालयों के आधुनिकीकरण के लिए एक विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई है। इस योजना के तहत केजीएमयू के जनरल सर्जरी डिपार्टमेंट की नई बिल्डिंग बनाई जाएगी।
केजीएमयू कैंपस में 9.62 एकड़ क्षेत्र में 37,128.76 वर्ग मीटर के बिल्ड अप क्षेत्र में यह नई बिल्डिंग बनाई जाएगी। इसमें 315 करोड़ रुपये की लागत आएगी। बिल्डिंग में 2 मंजिला अंडर ग्राउंड पार्किंग, ग्राउंड फ्लोर समेत कुल 7 मंजिलें होंगी। यह इमारत हॉस्पिटल व बिल्डिंग मैनेजमेंट प्रक्रिया से लैस होगी और एडवांस रोबोटिक सर्जरी सिस्टम, 300 बेड युक्त टीचिंग हॉस्पिटल, मॉर्चरी व ऑडिटोरियम जैसी आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगी।
नियोजन विभाग ने सभी निर्माण और विकास कार्यों के लिए एजेंसी निर्धारण और कार्यावंटन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अगस्त महीने में यह प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। बिल्डिंग के सभी निर्माण और विकास कार्यों को टर्न-की बेसिस पर इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन (ईपीसी) मोड में किया जाएगा। इसे 24 महीने में पूरा किया जाना है। योजना के तहत ग्राउंड फ्लोर को स्टिल्ट फ्लोर के रूप में विकसित किया जाएगा और फर्स्ट फ्लोर सर्विस एरिया होगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का विजन है कि प्रदेश की सभी मेडिकल यूनिवर्सिटी भविष्य की जरूरतों के अनुसार आधुनिक हों। इसीलिए नई बिल्डिंग को अगले 100 वर्षों की जरूरतों के अनुसार तैयार किया जाएगा। इसमें बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट, हॉस्पिटल मैनेजमेंट सिस्टम और बिल्डिंग मैनेजमेंट सिस्टम जैसी सुविधाएं होंगी।
दूसरा फ्लोर: 60 बेड वाला जनरल वार्ड
तीसरा फ्लोर: 60 बेड वाला जनरल वॉर्ड
चौथा फ्लोर: 120 बेड वाला जनरल वार्ड
पांचवा फ्लोर: 30 बेड वाला प्राइवेट वॉर्ड, 18 बेड वाला एचडीयू, 12 बेड वाला प्री ऑपरेशन, 20 बेडेड डे केयर वॉर्ड
छठा फ्लोर: 30 बेड वाला पोस्ट ऑपरेशन, 10 ओटी, एक हाइब्रिड ओटी, 12 बेडेड आईसीयू
सातवें फ्लोर: फैकल्टी, एडमिनिस्ट्रेटिव और स्टोर ब्लॉक्स, मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर
Published on:
27 Jul 2024 10:21 am
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
