26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्वाचित

इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन अध्यक्ष पद का परिणाम घोषित हो गया है। हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता रमाकांत ओझा नए अध्यक्ष चुने गए हैं। रमाकांत ओझा को कुल 3275 मत जबकि उनके पीछे चल रहे अशोक सिंह को 2276 मत मिले हैं। रमाकांत ओझा दूसरी बार इलाहाबाद हाइकोर्ट के बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चुने गए हैं। अशोक सिंह को कुल 999 मतों से पीछे छोड़कर चुनाव में जीत दर्ज की है।

2 min read
Google source verification
इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्वाचित

इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्वाचित

प्रयागराज: इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन अध्यक्ष पद का परिणाम घोषित हो गया है। हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता रमाकांत ओझा नए अध्यक्ष चुने गए हैं। रमाकांत ओझा को कुल 3275 मत जबकि उनके पीछे चल रहे अशोक सिंह को 2276 मत मिले हैं। रमाकांत ओझा दूसरी बार इलाहाबाद हाइकोर्ट के बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चुने गए हैं। अशोक सिंह को कुल 999 मतों से पीछे छोड़कर चुनाव में जीत दर्ज की है।

दूसरी ओर वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मनोज कुमार मिश्र और सत्यधीर सिंह महासचिव पद पर काबिज हुए हैं। मतगणना के पांच दिन बाद इलाहाबाद हाईकोर्ट ने परिणाम घोषित किया है। इसके पहले संयुक्त सचिव, पुस्तकात पद का परिणाम घोषित किया गया था।

एक दिसंबर को हुआ था मतदान

इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव के लिए सभी पदों पर एक दिसंबर शांतिपूर्ण से मतदान हुआ था। मतदान होने के बाद 2 दिसम्बर से मतगणना शुरू हुई थी। मतगणना के पांचवे दिन अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष और महासचिव का निर्णय आ गया। बार एसोसिएशन पद के लिए कुल 199 प्रत्याशी मैदान में उतरे थे। इसके साथ कुल 7549 अधिवक्ताओं ने मतदान किया था। 3 दिसम्बर को बार एसोसिएशन चुनाव के लिए बनाई गई एल्डर कमेठी ने गिनती शुरू की और पदों का परिणाम घोषित किया।

किसको कितना मिला वोट

अध्यक्ष पद:- इलाहाबाद हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता रमाकांत ओझा को 3275, अशोक सिंह को 2276, आइके चतुर्वेदी को 1085, राम औतार को 226 आदि को 150 के नीचे मत मिले।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद:- मनोज कुमार मिश्र ने 2016, अमित कुमार ने 1882, राजेश्वर सिंह 1613, कमलेश कुमार तिवारी ने 1106, शरद ने 410, कीर्तिकर पांडेय ने 343 मत मिले।

महासचिव पद:- सत्यधीर सिंह को 1951, विक्रांत पांडेय को 1606, अखिलेश शर्मा को 1478 और संतोष कुमार मिश्र को 663 मत मिले। इसके साथ अन्य हारे प्रत्याशियों को मत मिले हैं।

उपाध्यक्ष पद के लिए जारी है गिनती

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव का अभी उपाध्यक्ष पद की गिनती जारी है। एल्डर कमेठी का कहना है कि जल्द ही निर्णय आएगा। मतगणना पूरी होने के बार रिजल्ट घोषित होगा।