हरदोई में जातीय समीकरण की बात करें तो यहां के वोटर्स में कुर्मी, ब्राह्मण, राजपूत और वैश्य का दबदबा है। तीन लाख से ज्यादा कुर्मी, ढाई लाख से ज्यादा ब्राह्मण और ठाकुर के वोट हैं। अनुसूचित जाति के वोटर्स की संख्या यहां करीब 31 फीसदी है। 14 फीसदी के आसपास यहां मुस्लिम वोटर्स हैं।