1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rain Alert: यूपी के इन जिलों में मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट, तेज हवा के साथ बारिश के आसार

मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए यूपी में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Swati Tiwari

Jul 07, 2024

देशभर में इन दिनों में भारी बारिश का दौर चल रहा है। मॉनसून की एंट्री के बाद लगभग सभी राज्यों में मौसम काफी सुहावना है। अगले कुछ दिनों तक यूपी में झमाझम बारिश जारी रहने वाली है। इसके अलावा आज और कल मौसम विभाग ने यूपी के 12 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। 

गरज के साथ बौछारें पड़ने के अनुमान

गोरखपुर, प्रयागराज समेत प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश का दौर लगातार जारी है। शनिवार शाम को राजधानी लखनऊ में हुई बारिश से सड़कें तालाब सी हो गई। जबकि कई इलाकों में घरों के अंदर तक पानी भर गया। जलभराव और लगातार बारिश की वजह से लोगों को काफी परेशानी हो जिससे लोगों के लिए मुश्किलें बढ़ गईं। यूपी में अगले पांच दिनों तक कई इलाकों में आंधी गरज के साथ बौछारें पड़ने के अनुमान हैं।

इन जिलों में रेड अलर्ट जारी 

बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुरखीरी, सीतापुर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर और आसपास बहुत भारी बारिश के आसार हैं। वहीं देवरिया, गोरखपुर, एसके नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, हरदोई, फरुखाबाद, संभल, बदायूं और आसपास के इलाके में तेज आंधी के साथ भारी बारिश की संभावना है। इन इलाकों के लिए मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है।

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

यूपी न्यूज

ट्रेंडिंग