
लखनऊ. Heavy Rain in uttar Pradesh उत्तर प्रदेश में इस कड़ाके की ठंड में मौसम में बीते तीन दिनों से लगातार बारिश हो रही है। बारिश के चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आज 8 जनवरी शनिवार को भी सुबह बारिश ने लोगों को परेशान किया। बारिश के चलते तेज हवाओं ने मौसम में ठंड बढ़ा दी। बारिश के साथ ठंड व गलन भी बढ़ गई है। सुबह बारिश के चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं सुबह की कड़ाके की ठंड ने लोगों को परेशान भी किया। जहां बारिश ने लोगों को परेशान किया वहीं कोहरे ने लोगों की दिक्कतें बढ़ाई है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि आने वाले दिनों में भी यूपी का मौसम खराब रहेगा बूंदा बांदी के साथ कोहरे का कहर जारी रहेगा। संभावनाए हैं कि आने वाले दिनों में भारी बारिश भी हो सकती है।
गाड़ियों की रफ्तार हुई धीमी
बारिश के चलते गाड़ियों की रफ्तार धीमी हो गई घर से समय पर निकलने के बावजूद भी लोग अपने कार्यालय व दफ्तर देरी से पहुंचे। बढ़ी हुई ठंड के चलते राजधानी लखनऊ की सड़कों पर खुली चाय की दुकानों पर रौनक बढ़ गई। मौसम का लुफ्त उठाने के लिए लोगों ने चाय का सहारा लिया और चाय की चुस्की की मदद से ठंड पर काबू पाने की कोशिश की। हालांकि, ठंड के चलते सड़कों पर कम ही लोग देखने को मिले। नौकरी पेशे वाले लोग घर से निकले और चाय की चुस्की ओ का आनंद लिया। ठंड से परेशान लोगों ने अपने घर के बाहर सड़कों पर आग जलाकर ठंड से राहत पाई। बारिश से बहचने के लिए लोगों ने तिरपास व दिकानों की छतों का सहारा लिया।
ठंड से राहत के लिए धूप का इंतजार
सुबह की बारिश व ठंड के बीच में लोगों को धूप का इंतजार है। अभी तक धूप ने राजधानी लखनऊ के वासियों को राहत नहीं दी है। दोपहर तक कोहरा छाया हुआ है वही ठंड लोगों को परेशान कर रही है।
सेहत के लिए खतरनाक है ये ठंड में बारिश
ठंड पर राहत पाने के लिए भले ही लोग चाय की दुकानों पर चुस्कियां ले रहे हो लेकिन एक्सपर्ट का मानना है कि इस ठंड में होने वाली बारिश में लापरवाही करने की जरूरत नहीं है। ये बारिश व ठंड नुकसान भी पहुंचा सकती है। ठंडी हवाओं के साथ साथ मौसम में गलन महसूस की जा रही है जो कि स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। डॉक्टर का कहना है कि इस मौसम में शरीर को गर्म रखने की जरूरत है जिसके लिए पर्याप्त मात्रा में गर्म कपड़े पहनने चाहिए वहीं खान-पान का भी खास ध्यान रखना चाहिए। इस ठंड के मौसम में खाने पीने में गर्म तासीर की चीजों का प्रयोग करना चाहिए। बादाम व अखरोट का सेवन ठंड के मौसम में लाभदायक होता है।
Updated on:
08 Jan 2022 09:44 am
Published on:
08 Jan 2022 09:43 am
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
