10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बलिया में बदमाशों ने पीट-पीटकर युवक की हत्या, क्षेत्र में मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

बलिया में युवक की हत्या से मचा हड़कंप...

less than 1 minute read
Google source verification
ballia news

बलिया में युवक की हत्या

बलियाः खेजुरी थाना क्षेत्र के खेजुरी गांव में बदमाशों ने गुरुवार की दोपहर लाठी-डंडे और रॉड से वारकर एक युवक की निर्मम हत्या कर दी। दिन दहाड़े हुई हत्या से इलाके में हडकंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने खून से लथपथ पड़े युवक के शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस मामले के छानबीन में जुटी है।

युवक का नाम बृजेश सिंह (26) पुत्र परमात्मानंद सिंह निवासी खड़सरा, शहरपलिया, थाना खेजुरी के रूप में हुई है। युवक की हत्या किसने और क्यों की? पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है। वहीं खेजुरी थाने पर सैकड़ों की संख्या में पहुंचे लोग आक्रोश जता रहे है। मौके पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है।