25 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

100 फीट ऊंची प्रतिमा के सामने मनेगी काशी की भैरव दिवाली, 20 देशों से आयेंगे भक्त

धर्मनगरी काशी में इस वर्ष काल भैरव की दिवाली 16 नवंबर को मनाई जा रही है। ऐसा पहला अवसर है जब काल भैरव की 100 फीट ऊंची भव्य मूर्ति प्रतिष्ठित की जायेगी। 8 दिनों तक चलने वाले इस उत्सव में कुल 1,08,000 पार्थिव मूर्तियां बनाई जाएंगी।    

2 min read
Google source verification
kal_bhairav_diwali_kashi.png

काल भैरव दीपावली 9 नवंबर से 16 नवंबर तक मनाई जायेगी

इस वर्ष भगवान शिव की नगरी काशी में भैरवाष्टमी 16 नवंबर को भैरव दिवाली के तौर पर मनाई जायेगी। इस अवसर पर इतिहास में पहली बार काल भैरव की 100 फीट भव्य मूर्ति प्रतिष्ठित की जायेगी। काल भैरव दीपावली का यह अनुष्ठान 9 से 16 नवंबर तक काशी के नरिया स्थित रामनाथ चौधरी लॉन में ‘काशी कोतवाल भैरव उत्सव' में होगा।

यह विशेष अनुष्ठान कृष्णागिरी पीठाधीश्वर डॉ वसंत विजय महाराज की देखरेख में होगा। इस अवसर पर दुनिया के 20 देशों और भारत के 25 राज्यों से भक्त आयेंगे। डॉ विजय ने इस उत्सव के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि 17 वर्षों से देश के तमाम राज्यों में प्रतिवर्ष इस अनुष्ठान का आयोजन करते हुए वे 18वें वर्ष के आयोजन के लिए काशी पहुंचे हैं।

अनुष्ठान के दौरान हर दिन भैरव की साढ़े तेरह हजार मृणमूर्तियां तैयार की जायेगी। भैरवाष्टमी पर्व पर लाखों दीपों से संपूर्ण अनुष्ठान स्थल को प्रकाशित किया जायेगा। विजय महाराज ने बताया कि मिट्टी, कागज, बांस, पुआल आदि से बनी 100 फीट की विशालकाय मूर्ति चेन्नई में तैयारी की गई है। अनुष्ठान के दौरान मुख्य मंच पर भगवान काल भैरव अपनी पत्नी भैरवी संग विराजमान होंगे। उनके समीप बटुक भैरव भी होंगे।

यह भी पढ़ें : Vishnu puja- बृहस्पतिवार को भगवान विष्णु की पूजा को प्रसन्न कर आशीर्वाद प्राप्त करने की विधि

काशी आयेगा 30 ब्राह्मणों का विशेष दल
इस विशेष अनुष्ठान के उपलक्ष्य पर दक्षिण भारत के प्रसिद्द चिदंबरम नटराज मंदिर से 30 ब्राह्मणों का विशेष दल काशी आयेगा। आठ दिनों के महानुष्ठान में मेवे का साकला उयपोग किया जायेगा। अनुष्ठान के बाद काल भैरव की सभी मूर्तियां कृष्णागिरी में बन रहे नए मंदिर के मंडप में प्रतिष्ठित होंगी। विशेष बात ये है कि स्थानीय प्रशासन की अनुमति के अनुसार निर्धारित स्थान पर काल भैरव की मूर्ति का विसर्जन किया जायेगा।

कोरोना काल में सेवा करने वाले 2500 लोग होंगे सम्मानित
कोरोना काल से लेकर अब तक समाज में अपनी विशेष सेवाएं देने वाले 2500 लोगों को इस अवसर पर सम्मानित किया जायेगा। इसके अलावा इस उत्सव के दौरान रोजाना भक्तों के लिए लकी ड्रा निकाला जायेगा। रोज 20 लकी ड्रा होंगे जिनमें सोने-चांदी के सिक्के से लेकर कई प्रकार के उपहार दिए जायेंगे।