
काफिला रोककर पटरी दुकानदार के पास पहुंचे कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह, तलने लगे भजिया और ली चाय की चुस्की, जाने क्यों
प्रयागराज: चुनावी माहौल में नेताओं का वह रूप सामने आ जाता है कि कभी आप ने सोचा नही होगा। कहीं सड़क पर झाड़ू लगाते दिखेंगे तो कहीं खेत में अनाज की कटाई करते नेता नजर आ जाएंगे। इसी क्रम में प्रयागराज के विधायक कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह काफिला रोकर पटरी दुकानदार के दुकान पर पहुंचे और भजिया तलने लगे। दुकानों पर लगी भीड़ नेता जी को देखने लगी। इसके बाद कैबिनेट मंत्री स्थानीय लोगों से बात की ठंड मौसम में उनके साथ चाय की चुस्की भी ली। कुछ लोग नेता जी के साथ सेल्फी लेते नजर आए तो कुछ देखते रह गए। मंत्री ने सभी स्थानीय से बात किया और फिर वहां से रवाना हो गए।
दुकानदार से पूछा कितना कमाते हो
कैबिनेट मंत्री ने दुकानदार लड़के से उसका नाम पूछा फिर उसके बाद उसके आय के बारे में पूछा कि दिनभर में कितना कमा लेते हो। कैबिनेट मंत्री को जबाव मिला कि वह लड़के के हाथ से भजिया तलने वाला पलटा लेकर खुद भजिया तलने लगे। भजिया तलने की यह तस्वीर सोशल मीडिया में तेजी के साथ वायरल हो रही है। इसके साथ चुनावी दौर में चुनावी दांव खेलते मंत्री ने लोगों से भाजपा सरकार में मिल रही योजनाओं की जानकारी ली।
लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे मंत्री
ब्लॉक लोकार्पण कार्यक्रम में जाते समय रिमझिम बारिश के बीच एयरपोर्ट बमरौली के पास एक चाय की दुकान के पास मंत्री अचानक रुक गए। गाड़ी से उतर कर दुकान पहुँच गए और पकौड़ी बनाने की विधि देखने लगे। पूछा तो फिर पकौड़ी बनाने लगे,फिर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ चाय पीने का लुप्त उठाया।काफी देर पर दुकान पर उपस्थित नागरिकों से संवाद कर चुनावी मन को टटोला तो मंत्री मंद मंद मुस्कराए और कार्यक्रम की ओर चल पड़े।
Updated on:
8 Jan 2022, 1:40 PM IST
Published on:
8 Jan 2022, 1:40 PM IST
बड़ी खबरें
View Allप्रयागराज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.