25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रयागराज में कोरोना का कहर जारी, बिजली विभाग के मुख्य अभियंता समेत 118 नए केस, शहर में बढ़ी पाबंदी

प्रयागराज में एक्टिव केस 424, बिजली विभाग कर्मचारी समेत इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज चपेट में है। पूरे देश में कोरोना तेजी के साथ पैर पसार रहा है। उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में कोरोना का कहर जारी है। ऐसे में प्रयागराज जिले में नए 118 कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। लगातार कोरोना केस में बढ़ोत्तरी को लेकर जनपद में पाबंदी बढ़ा दी गई है। कोरोना मरीजों के भर्ती के लिए अस्पताल में व्यवस्था बढ़ा दी गई है। बिजली विभाग के कर्मचारी, अधिकारी समेत इलाहाबाद हाईकोर्ट जज कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Sumit Yadav

•

Updated: 8 Jan 2022, 12:17 PM IST

प्रयागराज में कोरोना का कहर जारी, बिजली विभाग के मुख्य अभियंता समेत 118 नए केस, शहर में बढ़ी पाबंदी

प्रयागराज में कोरोना का कहर जारी, बिजली विभाग के मुख्य अभियंता समेत 118 नए केस, शहर में बढ़ी पाबंदी

प्रयागराज: पूरे देश में कोरोना तेजी के साथ पैर पसार रहा है। उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में कोरोना का कहर जारी है। ऐसे में प्रयागराज जिले में नए 118 कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। लगातार कोरोना केस में बढ़ोत्तरी को लेकर जनपद में पाबंदी बढ़ा दी गई है। कोरोना मरीजों के भर्ती के लिए अस्पताल में व्यवस्था बढ़ा दी गई है। बिजली विभाग के कर्मचारी आए अधिकारी समेत इलाहाबाद हाईकोर्ट जज कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। प्रयागराज कोरोना के कुल एक्टिव केस 424 पहुंच गए हूं।

यह भी पढ़ें: पैन को आधार से जल्दी करें लिंक, नहीं तो देना पड़ेगा 10 हजार का जुर्माना, ऐसे करें प्रोसेज

लगातार हो रहा कोरोना मरीजों में इजाफा

जिला सर्विलांस अधिकारी एसीएमओ एके तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में लगातार कोरोना मरीजों में इजाफा हो रहा है। जिले में लगातार जांच का दायरा बढ़ा दिया गया है। एक दिन में लगभग 7895 लोगों की जांच हुई है जिसमें से 118 नए केस सामने आए हैं। मौसम खराब होने के वजह से पिछले दो दिनों में जांच धीमी हुई है लेकिन जैसे मौसम साफ होगा जिले जांच का दायरा और तेज होगा। कोरोना से लड़ाई सभी को मिलकर लड़ना होगा। प्रयागराज ज्यादातर कोरोना के मरीज सिविल लाइन, सुलेम सराय, नवाबगंज, धूमनगंज, सलोरी, सोरांव, मीरपुर आदि शहरी इलाकों में मिल रहे हैं।

यह भी पढ़ें: LIC के इस स्कीम में करें 200 का निवेश, सालों बाद पाए 28 लाख, जाने पूरा प्रकिया

लापरवाही पड़ेगी भारी

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर नानक सरन ने जानकारी देते हुए कहा कि जनपद के लोगों द्वारा किये गए लापरवाही भारी पड़ सकती है। इसीलिए सभी को माक्स निश्चित रूप से लगाना है। घर से बिना किसी काम के न निकले, अगर बहुत जरूरी काम हो तो तभी बाजार आये। इसके साथ ही कोरोना के प्रति लड़ने की लड़ाई में एक साथ हो और प्रतिदिन सेनेटाइजर का इस्तेमाल करें। किसी भी काम को करने से पहले हाथ को साफ करें और खाना से पहले हैंड वॉश और सेनेटाइजेशन जरूर से जरूर करें।

अस्पताल में भर्ती मरीजों की स्थिति बेहतर

एलथ्री कोरोना अस्पताल स्वरूपरानी में भर्ती संक्रमित मरीजों की स्थिति बेहतर है। एक तरह जहां कोरोना मरीजों में इजाफा हो है वहीं दूसरी ओर मरीजों स्वास्थ्य में सुधार भी हो रहा है। अस्पताल में कोरोना दवाई की कमी न हो और बेहतर इलाज हो इसका ध्यान दिया जा रहा है