
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए बड़ा ऐलान
UP Anganwadi Workers Salary Hike: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को एक बड़ा ऐलान किया। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का मानदेय बढ़ाने का फैसला लिया है। सीएम योगी ने कहा कि अगर आंगनबाड़ी केंद्र स्मार्ट बन रहे हैं, तो कार्यकर्ताओं का मानदेय भी स्मार्ट होना चाहिए। उन्होंने विभाग को निर्देश दिया है कि जल्द ही मानदेय बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार किया जाए। सीएम ने जोर देकर कहा कि मानदेय सम्मानजनक होना चाहिए। इसका मतलब है कि न्यूनतम मानदेय की गारंटी मिलनी चाहिए, ताकि ये महिलाएं अपनी सेवा ठीक से कर सकें। यह फैसला प्रदेश की लाखों महिलाओं के लिए राहत भरा है।
उत्तर प्रदेश में कुल 1.89 लाख आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं काम करती हैं। इन्हें अभी 8000 रुपये प्रति महीना मानदेय मिलता है। साथ ही 1.39 लाख सहायिकाएं हैं, जिन्हें 4000 रुपये महीना मिलता है। अनुमान है कि कार्यकर्ताओं का मानदेय 4000 रुपये तक और सहायिकाओं का 3000 रुपये तक बढ़ाया जा सकता है। इससे इनकी कुल कमाई अच्छी-खासी बढ़ जाएगी। सरकार का कहना है कि ये बढ़ोतरी इन महिलाओं के सम्मान और उनके काम को देखते हुए की जा रही है।
सीएम योगी ने पिछली सपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले पोषाहार का वितरण उत्तर भारत का सबसे बड़ा शराब माफिया करता था। सरकार ने पैसा लेकर इस काम का ठेका शराब माफिया को दे रखा था। योगी ने कहा कि मैं भौचक्का रह गया था कि शराब माफिया महिला एवं बाल विकास विभाग में कैसे घुस गया। मैंने पूछा कि शराब माफिया का यहां क्या काम है? उन्होंने आरोप लगाया कि ये वही लोग हैं जो जाति के नाम पर समाज को बांटते हैं और बच्चों के पोषाहार पर डाका डालते हैं। योगी सरकार ने इन गड़बड़ियों को खत्म कर दिया। अब पोषाहार का सही वितरण हो रहा है और आंगनबाड़ी केंद्रों को बेहतर बनाने पर जोर दिया जा रहा है। स्मार्टफोन वितरण और डिजिटल मॉनिटरिंग से काम और पारदर्शी हो गया है।
यह फैसला लाखों आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के परिवारों के लिए अच्छी खबर है। इन महिलाएं गांव-गांव में बच्चों को पोषण, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं देती हैं। सम्मानजनक मानदेय से उनका मनोबल बढ़ेगा और वे बेहतर काम कर सकेंगी। योगी सरकार का कहना है कि महिलाओं के उत्थान पर पूरा ध्यान दिया जा रहा है। पेंशन बढ़ाने के बाद अब आंगनबाड़ी बहनों को यह तोहफा दिया गया है। जल्द ही आधिकारिक प्रस्ताव आ जाएगा और नया मानदेय लागू हो जाएगा।
Published on:
31 Mar 2026 08:26 am
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
