1 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Weather: मार्च में पड़ेगी मई-जून जैसी गर्मी, 40 डिग्री तक चढ़ सकता है पारा, El Nino को लेकर IMD का अलर्ट

UP Weather Alert: उत्तर प्रदेश में मार्च की शुरुआत से ही तेज गर्मी के संकेत मिल रहे हैं। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार इस बार तापमान सामान्य से 3-4 डिग्री ज्यादा रह सकता है।

2 min read
Google source verification

UP Weather Update Temperature May Reach 40 degrees in March : 1 मार्च से ठंड का सीजन आधिकारिक तौर पर खत्म माना जाता है और गर्मी शुरू हो जाती है। लेकिन इस साल मार्च की शुरुआत से ही मौसम को लेकर चिंता बढ़ गई है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) का कहना है कि इस बार मार्च बहुत गर्म रह सकता है और यह अब तक के सबसे गर्म मार्च महीनों में से एक हो सकता है।

तापमान सामान्य से काफी ज्यादा

उत्तरी और उत्तर-पश्चिमी राज्यों में अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान सामान्य से काफी ऊपर रहने की उम्मीद है। पिछले साल 2025 में मार्च में कई जगहों पर तापमान 35 से 38 डिग्री तक पहुंच गया था। इस बार यह 3-4 डिग्री और ज्यादा हो सकता है। पूरे उत्तर प्रदेश में दिन और रात दोनों समय गर्मी महसूस होगी क्योंकि न्यूनतम तापमान भी औसत से ज्यादा रहने वाला है। फरवरी में भी ठंड कम रही, जिससे साफ संकेत मिल रहे हैं कि गर्मी जल्दी और तेज आएगी।

अल नीनो का असर और आगे का मौसम

IMD के अनुसार, अल नीनो की स्थिति धीरे-धीरे बन रही है। इससे गर्मी और बढ़ सकती है और आने वाला मानसून भी कमजोर रह सकता है। अप्रैल में भी तेज गर्मी पड़ने की संभावना है और लू (गर्म हवाओं) जैसी स्थिति बन सकती है। इससे लोगों को ज्यादा सावधानी बरतनी होगी।

पश्चिमी यूपी में थोड़ी राहत की उम्मीद

मार्च के अंत में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां शुरू हो सकती हैं। कुछ इलाकों में हल्की आंधी या बूंदाबांदी हो सकती है। लेकिन इससे तापमान में बहुत ज्यादा कमी आने की उम्मीद नहीं है। अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान थोड़ा कम हो सकता है, जिससे रात में हल्की ठंडक महसूस हो सकती है।

पूर्वी यूपी में लू का खतरा ज्यादा

पूर्वी उत्तर प्रदेश में हीट वेव यानी लू की स्थिति सामान्य से ज्यादा रहने की आशंका है। दिन में तेज धूप और गर्म हवाएं चल सकती हैं। इससे आम लोगों को परेशानी हो सकती है और फसलों पर भी बुरा असर पड़ सकता है। खासकर गेहूं जैसी फसलों को नुकसान का डर है।

क्या करें सावधानियां?

इस बार मार्च से ही गर्मी का असर दिखने लगा है। इसलिए ज्यादा पानी पिएं, धूप में निकलने से बचें और फसलों की देखभाल के लिए किसान सतर्क रहें। मौसम विभाग की सलाह का पालन करें ताकि गर्मी से नुकसान कम हो सके।