6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अब बूढों पर भी छाया रीलबाजी का नशा, महाराजगंज में बुजुर्ग मौलाना का बाइक पर खतरनाक स्टंट

महराजगंज में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, यहां एक बुजुर्ग मौलाना बाइक पर खतरनाक स्टंट करने लगा जिसे देख राहगीर सकते में आ गए।

less than 1 minute read
Google source verification
Up news, mahrajganj

फ़ोटो सोर्स: पत्रिका, बुजुर्ग मौलाना का खतरनाक स्टंट

सोशल मीडिया के इस दौर में रीलबाजी का जुनून युवाओं के साथ अब बुजुर्गों को भी चढ़ रहा है। ऐसी ही एक घटना महराजगंज से वायरल हो रही है। जिले के कोल्हुई थाना क्षेत्र के मोगलहा इलाके से एक बुजुर्ग मौलाना का बाइक स्टंट करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में मौलाना सड़क पर बाइक को खतरनाक अंदाज में संभालते हुए स्टंट करते दिखाई दे रहे हैं। यह दृश्य आसपास मौजूद लोगों ने कैमरे में कैद किया, जिसके बाद वीडियो तेजी से फैल गया क्षेत्र में चर्चा का केंद्र बन गया है।

बाइक पर कभी खड़े होकर, कभी अगली पहिया पकड़ मौलाना किया स्टंट

राहगीरों ने बताया कि रीलबाजी की खुमारी अब तक युवकों में देखने को मिल रही थी लेकिन मौलाना को खतरनाक स्टंट करते देख लोग भौचक्के रह गए। बाइक पर बिना हेलमेट, ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाते मौलाना सीधे जान से खिलवाड़ कर रहा था, थोड़ी से चूक भी जानलेवा हो सकती थी। लोगों ने कहा कि पुलिस विभाग को इस कार्य पर कड़ा एक्शन लेना चाहिए, क्यों कि बुजुर्गों को देख बच्चे और युवक भी इस ओर आकर्षित होंगे। फिलहाल यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है अब देखना है कि पुलिस क्या एक्शन लेती है। कोल्हुई थाना पुलिस इस मामले को संज्ञान में ली है, मौलाना की पहचान संभवतः कर ली गई है।