
फ़ोटो सोर्स; पत्रिका, SP ने किया नेपाल बॉर्डर का निरीक्षण
महराजगंज जिले का चार्ज लेते ही SP शक्ति मोहन अवस्थी ने भारत-नेपाल की अंतरराष्ट्रीय सीमा सोनौली का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने सीमा पर सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया। इस दौरान एसपी अवस्थी ने सशस्त्र सीमा बल (SSB), स्थानीय पुलिस, कस्टम विभाग और अन्य संबंधित एजेंसियों के अधिकारियों से मौजूदा सुरक्षा इंतजामों की विस्तृत जानकारी ली।
निरीक्षण के क्रम में SP ने नेपाल से भारत और भारत से नेपाल आने-जाने वाले यात्रियों व पर्यटकों की जांच प्रक्रिया का गहनता से निरीक्षण किया, उन्होंने निर्देश दिए कि जांच प्रक्रिया पारदर्शी, सख्त और व्यवस्थित होनी चाहिए, ताकि अवैध गतिविधियों को रोका जा सके और आम लोगों को परेशानी न हो। उन्होंने सीमा पर लगे CCTV कैमरों, बैरियर और अन्य तकनीकी संसाधनों की स्थिति की भी समीक्षा की।
SP ने कस्टम, SSB, पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों के साथ एक बैठक कर सीमा पर तस्करी को पूरी तरह से रोकने के लिए ठोस रणनीति बनाने पर जोर दिया गया। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को आपसी कम्युनिकेशन बेहतर बनाने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई करने के स्पष्ट निर्देश दिए।
SP शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि सीमा सुरक्षा को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि सभी विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई है और तस्करी रोकने के लिए कड़े दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इन प्रयासों से सीमा क्षेत्र में कानून व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी, सोनौली बॉर्डर यद्यपि SSB की निगरानी में है फिर भी हजारों किमी लंबी खुली सीमा के नाते सुरक्षाकर्मियों को सतर्क रहने की जरूरत है।
Published on:
03 Apr 2026 05:51 pm
बड़ी खबरें
View Allमहाराजगंज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
