
फ़ोटो सोर्स: पत्रिका, बीजेपी कार्यालय में हंगामा
महराजगंज के नौतनवा कस्बे में भाजपा कार्यालय में 18 मार्च को मनोनीत मंडल अध्यक्षों और नामित सभासदों के स्वागत का कार्यक्रम चल रहा था, इसी दौरान लगभग 3.20 पर एक महिला और एक पुरुष अंदर घुस आए और सभासद बृजेंद्र श्रीवास्तव पर हमला कर दिए, महिला ने चप्पल तक उठा लिया। इस घटना के बाद वहां हड़कंप मच गया। बीजेपी कार्यालय से पुलिस को सूचना दी गई, इस मामले में पुलिस ने महिला समेत दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
जानकारी के मुताबिक वार्ड नंबर-08 मधुबन नगर निवासी सभासद बृजेन्द्र श्रीवास्तव कार्यक्रम में मौजूद थे। इसी दौरान सुधांशु वर्मा उर्फ राजन वर्मा और निर्मला वर्मा अचानक कार्यालय में घुस आए और बृजेन्द्र पर हमला कर दिया। पीड़ित ने बताया कि आरोपितों ने उन्हें गालियां दीं और मारपीट शुरू कर दी।
निर्मला वर्मा ने बृजेन्द्र का कॉलर पकड़कर खींचा और चप्पल से मारने का प्रयास किया, जबकि सुधांशु वर्मा ने जान से मारने की धमकी दी। वहां मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया। बृजेन्द्र ने यह भी आरोप लगाया कि इससे पहले 26 फरवरी 2026 को सुधांशु वर्मा ने मोबाइल पर उन्हें गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी थी।
इस घटना के बाद सहमे सभासद ने प्रशासन से अपने सुरक्षा की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल करते हुए दोनों आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
महिला का आरोप है कि वह एलआईसी के नाम पर करीब साढ़े चार लाख रुपये जमा कर दिए थे, लेकिन उक्त व्यक्ति द्वारा पैसा एलआईसी कार्यालय में नहीं जमा किया गया। इसकी मांग वह लगातार करते आ रही है। इसी बात से आजिज आकर महिला अपने बेटे के साथ कार्यक्रम में पहुंच गई थी।
महिला कार्यक्रम के बीच में घुस गई और उस व्यक्ति के पास पहुंची जिस पर वह पैसा बकाया का आरोप लगा रही थी। महिला ने पहुंचते ही थप्पड़ जड़ दिया और उसका कालर घसीट कर बाहर लाने लगी। इस बीच गहमा-गहमी का माहौल हो गया।
कुछ लोग बचाव में उतर आए। बावजूद इसके हाथों में चप्पल निकल गए। गाली-गलौज और मारपीट की स्थिति बनी रही। सूचना पर पुलिस की टीम पहुंच गई विवाद कर रहे लोगों को पुलिस बाहर ले गई, जब जाकर कार्यक्रम की शुरुआत हो सकी।
Published on:
20 Mar 2026 03:59 pm
बड़ी खबरें
View Allमहाराजगंज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
