
फ़ोटो सोर्स: पत्रिका, ट्रेन की छत पर चढ़ा युवक
गोरखपुर जंक्शन से लगभग पांच किमी दूर डोमिनगढ़ रेलवे स्टेशन पर गुरुवार की शाम चार बजे के लगभग उस समय अफरातफरी मच गई, जब तिरुवनंतपुरम से गोरखपुर आ रही राप्तीसागर एक्सप्रेस की एक बोगी के ऊपर एक युवक चढ़कर बैठ गया। यह देख प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्रियों और रेलवे कर्मचारियों में भी हड़कंप मच गया, सभी आवाज देकर उसे उतारने की कोशिश में लग गए लेकिन युवक पर कोई असर नहीं पड़ा।
लोगों में सबसे घबराहट इस बात पर थी कि ट्रेन के ऊपर से इलेक्ट्रिक लाइन गुजर रही थी, जिसमें पावर सप्लाई चालू थी। ऐसे में किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता था। प्लेटफॉर्म पर मौजूद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना गोरखपुर आरपीएफ को दी। सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारियों ने सबसे पहले बिजली की सप्लाई बंद कराई, ताकि युवक को सुरक्षित नीचे उतारा जा सके।
सूचना मिलने के बाद आरपीएफ और जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और काफी समझाने बुझाने के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया। यह हंगामा आधा घंटे से ज्यादे तक चला इस दौरान ट्रेन भी खड़ी रही।इस मामले में आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक दसरथ प्रसाद ने बताया कि सूचना मिलते ही पूरी टीम तुरंत मौके पर पहुंची। सबसे पहले बिजली की सप्लाई बंद कराई गई और उसके बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतारा गया। आरपीएफ प्रभारी ने बताया कि जब युवक के भाई से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वे लोग सीतामढ़ी जा रहे थे। उसके भाई की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती है, जिसकी वजह से उसने ऐसी हरकत की। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, फिलहाल सुरक्षाकर्मियों की सजगता से बड़ा हादसा होने से टल गया।
Updated on:
20 Mar 2026 01:32 pm
Published on:
20 Mar 2026 11:47 am
बड़ी खबरें
View Allगोरखपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
