11 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

BJP विधायक की एस्कॉर्ट गाड़ी रोडवेज बस से भिड़ी, 4 पुलिसकर्मी घायल, अफरा-तफरी मची

MLA Escort accident: चिल्लूपार से BJP विधायक राजेश त्रिपाठी के स्कॉर्ट वाहन की कौड़ीराम में रोडवेज बस से टक्कर हो गई। हादसे में विधायक के दीवान अभिषेक यादव और चालक राजनारायण शुक्ला घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि स्कॉर्ट वाहन क्षतिग्रस्त हो गया।

2 min read
Google source verification
Up news, gorakhpur

BJP विधायक राजेश त्रिपाठी का स्कॉर्ट वाहन रोडवेज से टकराया ( Photo- Patrika)

सोमवार की सुबह गोरखपुर के चिल्लूपार से BJP विधायक राजेश त्रिपाठीके काफिले के साथ चल रहे एस्कार्ट गाड़ी कौड़ीराम क्षेत्र में रोडवेज बस से टकरा गई। हादसे में 4 पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिनमें ड्राइवर समेत दो सुरक्षाकर्मियों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

बैठक में शामिल होने गोरखपुर जा रहे थे विधायक

BJP विधायक राजेश त्रिपाठी के काफिले में हुए हादसे के बाद घायलों को इलाज के लिए बड़हलगंज स्थित दुर्गावती हॉस्पिटल में चल रहा है। जानकारी के मुताबिक, विधायक राजेश त्रिपाठी अपने एस्कॉर्ट वाहन के साथ गोरखपुर में भाजपा की कोर कमेटी की बैठक में शामिल होने जा रहे थे।

ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि कौड़ीराम के पांडेय पार के पास विधायक की सफारी आगे निकल गई, जबकि पीछे चल रही स्कार्पियो ओवरटेक करने की कोशिश कर रही थी। इसी दौरान सड़क पर तिरछी खड़ी रोडवेज बस से टक्कर हो गई जिसमें स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

एक सुरक्षाकर्मी और एक ड्राइवर की हालत गंभीर

स्कॉर्पियो में सवार 3 सुरक्षाकर्मी और ड्राइवर राज नारायण शुक्ल मौजूद थे। हादसे में चारों घायल हो गए। दो सुरक्षाकर्मियों को मामूली चोटें आईं, जबकि सुरक्षाकर्मी अभिषेक यादव और ड्राइवर राज नारायण शुक्ल गंभीर रूप से घायल हो गए। कौड़ीराम में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों गंभीर घायलों को बड़हलगंज स्थित दुर्गावती हॉस्पिटल भेजा गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

कौन हैं राजेश त्रिपाठी

राजेश त्रिपाठी उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले की चिल्लूपार विधानसभा (सीट संख्या-244) से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक हैं। उन्होंने 2022 के विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की थी। वे इस क्षेत्र से तीसरी बार विधायक बने हैं, मुक्तिपथ वाले बाबा के नाम से भी जाने जाते हैं।

राजेश त्रिपाठी भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं और उत्तर प्रदेश की पंद्रहवीं, सोलहवीं तथा अठारहवीं विधानसभा के सदस्य रह चुके हैं। इसके अतिरिक्त वे प्रदेश सरकार में मंत्री पद पर भी कार्य कर चुके हैं। त्रिपाठी ने 2007 में बाहुबली हरीशंकर तिवारी को हराया था, 2012 में दुबारा विजय मिली। चिल्लूपार से 15 वीं, 16 वीं विधानसभा के सदस्य बने। 2017 के चुनाव में हरिशंकर तिवारी के बेटे विनय तिवारी से हार गए थे।