
मृतक की फाइल फोटो
गोरखपुर के चौरीचौरा थाना क्षेत्र में गर्लफ्रेंड से आहत एक युवक ने कमरे में फंदे से लटक कर जान दे दी। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव के पास से सुसाइड नोट बरामद किया है। आत्महत्या करने से पहले युवक ने सुसाइड नोट में अपनी मौत का जिम्मेदार गर्लफ्रेंड और उसके परिवार वालों को बताया है। आत्महत्या से पहले युवक ने लिखा कि युवती, शादी का झांसा देकर लगातार संबंध बनाती रही। अब युवती और उसके परिजन धमकी दे रहे हैं कि खुद से मर जाओ, वरना पूरे परिवार को जान से मार देंगे। बॉयफ्रेंड ने मरने से पहले वीडियो बनाकर उसे वाट्सएप स्टेट्स पर लगाया। इसके बाद उसने आत्महत्या कर ली।
चौरीचौरा थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर के पूर्व प्रधान दिनेश सिंह का इंटर कॉलेज है। उनका बड़ा बेटा धीरज सिंह रात में विद्यालय में ही जाकर सोता था, शनिवार को भी वह घर से कॉलेज में सोने गया। रविवार सुबह जब काफी देर तक वह घर नहीं लौटा तो उसका छोटा भाई उसे जगाने पहुंचा। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो उसने दरवाजा तोड़ा। अंदर का दृश्य देख वह सिहर गया, धीरज का शव रस्सी के सहारे कुंडी से लटक रहा था।
धीरज के भाई ने शोर मचाया तो ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस को धीरज के पैंट की जेब से एक सुसाइड नोट बरामद किया है। फोरेंसिक टीम भी मौके से जांच सैंपल एकत्र किए हैं। मृतक के परिजनों ने बताया कि युवक की अभी शादी नहीं हुई थी। वह 4 भाइयों में सबसे बड़ा था।
युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, वे आरोपी युवती और उसके घर वालों पर कड़ी कारवाई की मांग कर रहे हैं। परिजनों का कहना है कि सुसाइड नोट से साफ-साफ मालूम चल रहा है कि युवती और उसके घरवालों ने धीरज को परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। SP नॉर्थ ज्ञानेंद्र ने बताया कि एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमे एक युवती और उसके परिजनों पर मृतक को परेशान करने, धमकी देने का जिक्र है। मृतक के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करवाई की जाएगी।
Updated on:
11 May 2026 08:45 pm
Published on:
10 May 2026 07:10 pm
बड़ी खबरें
View Allगोरखपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
