8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चेहरे पर बालों को लेकर ट्रोल हुई थी UP Topper प्राची, नए लुक को देखकर नहीं होगा आंखों पर यकीन

यूपी टॉपर प्राची की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस फोटो को देखने के बाद हर कोई दंग है।

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Swati Tiwari

Jun 02, 2024

यूपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा में टॉप करने वाली प्राची निगम को आज पूरा देश जानता है। प्राची लाखों बच्चों बच्चों में टॉप किया था। चेहरे पर बाल होने की वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर लोगों ने खूब ट्रोल किया था। हालांकि प्राची का कहना है कि वो अपनी पढ़ाई पर ही ध्यान देती आई हैं। उनका ध्यान कभी इन सब चीजों पर गया ही नहीं। अब प्राची की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है जिसमें प्राची का बिल्कुल अलग लूक देखने को मिल रहा है।



सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है तस्वीर

इस वायरल फोटो में प्राची अलग अंदाज में नजर आ रही हैं। खुले बाल और मेकअप में प्राची काफी खूबसूरत लग रही हैं। बता दें कि ये फोटो AI जेनरेटेड है जो अब सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हो रही है। इससे पहले भी एक इंन्फलुएंसर ने प्राची का एक ग्लो अप वीडियो शेयर किया था जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था। प्राची कई बार बता चुकी हैं कि उन्हें ट्रोलींग से कोई फर्क नहीं पड़ता है। एक बार प्राची ने लोगों को मैसेज देते हुए कहा था, ' कभी भी ऐसी चीज को ठीक करने का प्रयास न करें, जो कभी टूटी ही न हो।’