18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

44 की हुईं प्रियंका, जानिए उनके बारे में खास बातें

रायबरेली में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को भी प्रियंका गांधी का बर्थडे सेलिब्रेट किया। 44 साल की हो चुकी प्रियंका गांधी के बारे में जानते हैं खास बातें

2 min read
Google source verification

image

Hariom Dwivedi

Jan 14, 2016


लखनऊ.
12 जनवरी को पूर्व भारतीय प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी और कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी की पुत्री प्रियंका गांधी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। वहीं, रायबरेली में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को भी प्रियंका गांधी का बर्थडे सेलिब्रेट किया। 44 साल की हो चुकी प्रियंका गांधी के बारे में जानते हैं खास बातें।

‘प्रियंका लाओ, कांग्रेस बचाओ’
राजनेता के तौर पर इंदिरा गांधी को पसंद करने वाले लोग अक्सर प्रियंका में उनकी दादी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का अक्स तलाशते हैं। चाहे उनका व्यक्तित्व हो, बातचीत का लहजा हो या उनका अंदाज, उनके प्रशंसक दोनों में समानताएं तलाशते हैं। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद से ही पार्टी में ‘प्रियंका लाओ, कांग्रेस बचाओ’ के नारे सुनाई देते रहे हैं। इस बार भी जन्मदिन के मौके पर कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी को पार्टी में की मांग की।

राजनीति से बाहर रहकर भी जीत लेती हैं जनता का दिल
अप्रत्यक्ष तौर पर राजनीति में दखल रखने वाली प्रियंका गांधी, अपनी मां और भाई के लिए चुनाव प्रचार करने के दौरान कई बार अपनी ताकत का एहसास करा चुकी हैं। वह भाषण के दौरान अपनी आवाज के जरिए जनता के दिल तक पहुंच बनाने का हुनर भी रखती हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने अमेठी और रायबरेली में कई जनसभाएं कर, लोगों का दिल जीता। कार्यकर्ताओं की मांग है कि राहुल के स्थान पर प्रियंका को पार्टी की बागडोर संभाली जाए।

लोकसभा चुनाव में संभाली थी बागडोर
लोकसभा चुनाव में प्रियंका ने अपने भाई और मां के विधानसभा क्षेत्र में जाकर कई बार रैलियां कीं। इस दौरान पीएम मोदी के 56 इंच का सीना वाले बयान को लेकर प्रियंका ने मोदी पर जमकर निशाना साधा था। साथ ही कहा था कि गुजरात के मुख्यमंत्री नीच राजनीति कर रहे हैं, जिस पर खूब बवाल भी हुआ था। रैलियों में नरेंद्र मोदी ने उन पर जमकर निशाना साधा। उनकी आक्रामक भाषण शैली ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का दिल जीत लिया था। तभी से उन्हें पार्टी में लाने की मांग जोर पकड़ रही है।

इंदिरा चाहती थीं राजनीति में आएं प्रियंका
साल 1984 में ही देश की पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी ने कहा था कि प्रियंका गांधी को राजनीति में लाना चाहिए। हालांकि, उस वक्त प्रियंका महज 12 साल की थीं।

जब रॉबर्ट वाड्रा से हो गया था प्यार

प्रियंका जब महज 13 साल की थीं, पहली बार रॉबर्ट वाड्रा से मिली थीं। एक समाचार पत्रिका से बात करते हुए प्रियंका ने कहा था कि वह रॉबर्ट को इसलिए पसंद करने लगी थीं, क्योंकि वह भी उन्हें पसंद करते थे। 18 फरवरी 1997 में उन्होंने दिल्ली के बिजनेसमैन रॉबर्ट वाड्रा से शादी कर ली। अब उनके दो बच्चे हैं। उनके रिश्ते को लेकर कई बार सवाल उठते रहे, लेकिन प्रियंका हमेशा खामोश रहीं।