वाराणसी. भीषण ठंड व भारी बारिश को देखते हुए जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने इंटर तक के सभी स्कूलों को 17 व 18 जनवरी को बंद करने का निर्देश दिया है। सूचना विभाग डीएम के हवाले से यह आदेश जारी किया है। आदेश में कहा गया कि संभावित भारी बारिश एंव शीतलहर को देखते हुए जनपद के इंटर तक के स्कूल व कॉलेज को 17 व 18 जनवरी को बंद करने का आदेश दिया गया है। यह आदेश यूपी बोर्ड, संस्कृत बोर्ड मदरसा, सीबीएसई, आईसीएसई सभी पर लागू होगा।
यह भी पढ़े:-Weather Alert-बादलों की आवाजाही शुरू, इस दिन हो सकती है बारिश