सहारनपुर। राजा भगीरथ का जन्मदिवस रविवार काे सहारनपुर में बड़े धूम-धाम से मनाया गया। राजा भगीरथ इक्ष्वाकुवंशीय सम्राट दिलीप के पुत्र थे। राजा भगीरथ ने ही गंगा का धरती पर लाने के लिए घाेर तपस्या की थी। गंगा काे अवरतिर कराने के बाद भगीरथ कपिल मुनि के श्राप से भस्म हुए थे। रविवार काे सहारनपुर के जनमंच सभागार में धूम-धाम से राजा भगीरथ की जयंती मनाई गई और यहां प्रतिभाओं काे सम्मानित किया गया।