scriptअयोध्या में 84 कोसी परिक्रमा की भव्य तैयारी, 20.64 करोड़ रुपए की लागत से आधा दर्जन मंदिरों का पुनरुद्धार | Tourism dept begins work on beautification of Ayodhya temples | Patrika News
लखनऊ

अयोध्या में 84 कोसी परिक्रमा की भव्य तैयारी, 20.64 करोड़ रुपए की लागत से आधा दर्जन मंदिरों का पुनरुद्धार

Ayodhya Parishetra: अयोध्या के मठ-मंदिरों को संवारने में तेजी से जुटा पर्यटन विभाग .

लखनऊMar 19, 2024 / 12:19 am

Ritesh Singh

  Ayodhya

Ayodhya

Ayodhya 84 Kosi Parikrama: श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद से प्रदेश सरकार द्वारा अयोध्या के 84 कोसी परिक्रमा को पर्यटन की नजर से सजाया जा रहा है। ( State Government) अब पर्यटन विभाग 84 कोसी परिक्रमा मार्ग पर स्थित करीब 6 धार्मिक स्थलों का पर्यटन स्थल के रूप में विस्तार करा रहा है। अयोध्या परिक्षेत्र के उपनिदेशक पर्यटन आरपी यादव ने बताया कि इसके लिए भेजे गए इस्टीमेट को शासन ने स्वीकृत कर 20.64 करोड़ रुपए का बजट मंजूर किया है। इसी बजट से कार्य किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें

रंगोत्सव 2024: हुरियारों पर बरसीं प्रेम रस से भीगीं लाठियां

( Shri Ram Mandir Pran Pratishtha ) उन्होंने बताया कि इसके अंतर्गत ऋषियों-मुनियों की तपस्‍थलियों और धार्मिक स्‍थलों श्रवण कुमार आश्रम, आस्तिक आश्रम, ऋषि च्यवन आश्रम, मेधा ऋषि आश्रम, श्री बंधु बाबा आश्रम, महर्षि वामदेव आश्रम जैसे 84 कोसी परिक्रमा मार्ग पर बड़ी संख्या में धार्मिक स्थल का पुनरुद्धार किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें

Holi 2024 रंगोत्सव: ‘होली है होली’ हुरियारों ने शुरू की होली, जमकर बरस रहा अबीर-गुलाल, मंडलायुक्त ने दी जानकारी

पर्यटन विभाग की ओर से 6 स्थलों पर विश्राम गृह, पानी-बिजली, सड़क, खान पान कि दुकान, स्तंभ, प्रवेश द्वार, साइनेजेस, सीटिंग इंटरप्रिटेशन वाॅल, शौचालय और यात्रियों की मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवा कर इन्‍हें धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है।

Home / Lucknow / अयोध्या में 84 कोसी परिक्रमा की भव्य तैयारी, 20.64 करोड़ रुपए की लागत से आधा दर्जन मंदिरों का पुनरुद्धार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो