26 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Holi 2024 रंगोत्सव: ‘होली है होली’ हुरियारों ने शुरू की होली, जमकर बरस रहा अबीर-गुलाल, मंडलायुक्त ने दी जानकारी

Holi Mahotsav: लट्ठमार होली, नंदगांव के हुरियारे और बरसाने की हुरियारिनें तैयार.

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Ritesh Singh

Mar 18, 2024

Holi Mahotsav

Holi Mahotsav

उत्तर प्रदेश के मथुरा में स्थित राधा जी के गांव बरसाना स्थित श्रीजी मंदिर परिसर में लड्डू होली के साथ रंगोत्सव-2024 को शुरुआत हो गई। इससे पूर्व आज अनेक सखियां होली खेलने का निमंत्रण देने के लिए बरसाना से नंदगांव के नंद भवन पहुंचीं। आज रंगोत्सव-2024 की शुरुआत हो गयी। इससे पूर्व पर्यटन विभाग, उप्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद, जिला प्रशासन ने सारी तैयारियां पूर्ण कर लीं। बरसाना में मंच सजे है। जगह जगह स्वागत द्वार बनाए गए हैं।

यह भी पढ़े : Lok Sabha Elections: आदर्श आचार संहिता का पालन कराने के लिए टीमें गठित

मुख्य आयोजन राधा बिहारी इंटर कॉलेज में बने मंच पर शुरू हुए। एक ओर स्थानीय और बाहर के कलाकार मंच पर होली की मस्ती भरे गीत व रसिया प्रस्तुत करते रहे, वहीं श्रीजी मंदिर में लड्डू होली खेली गयी।अगले दिन 18 मार्च को लठ्ठमार होली होगी।

लठामार होली खेलने के लिए नंदगांव के हुरियारे और बरसाने की हुरियारिनें तैयार हैं। लाठियों को और ढालों को फिट कर लिया गया है। मंदिर प्रशासन ने बहुत बड़ी मात्रा में टेसू के रंग तैयार किए है। बरसाना व दाऊजी के अलावा मथुरा, वृंदावन, गोवर्धन, गोकुल, नंदगांव में अपनी- अपनी तरह की अनोखी होली खेली जाती है। ब्रज की प्रसिद्ध होली देखने के लिए न केवल देश बल्कि बड़ी संख्या में विदेश के पर्यटक भी आतुर हैं। बरसाना की लड्डू होली और अगले दिन की लट्ठमार होली तो विश्वभर में प्रसिद्ध है।


मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी ने उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा श्री राधा बिहारी इंटर कॉलेज बरसाना में आयोजित रंगोत्सव 2024 कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ किया। दीप प्रज्ज्वलन में जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय, वीसी एमवीडीए, सीईओ ब्रज तीर्थ विकास परिषद श्याम बहादुर सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन विजय शंकर दुबे, सचिव एमवीडीए अरविंद कुमार द्विवेदी तथा ओ.एस.डी एमवीडीए प्रसून द्विवेदी मौजूद रहे।

यह भी पढ़े : Lok Sabha Elections: आदर्श आचार संहिता का पालन कराने के लिए टीमें गठित

मंडलायुक्त ने कार्यक्रम में सभी लोगों को संबोधित करते हुए रंगोत्सव 2024 की बहुत बहुत बधाई दी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 में उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के गठन के बाद ब्रज की होली को और अधिक भव्यता के साथ मनाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने ब्रज की परंपराओं को जन जन तक पहुंचाने का कार्य किया है।

ब्रज में 40 दिन तक होली का उत्सव

. वैसे ब्रज में 40 दिन तक होली का उत्सव चलता है लेकिन असली उत्साह होली के एक सप्ताह पूर्व से बढ़ने लगता है।

. फाल्गुन दशमी 19 मार्च को नंदगाँव के नंद भवन में लट्ठमार होली भी दर्शकों के लिए अनूठी होने वाली है।

. 20 मार्च को वृंदावन में रंगभरी एकादशी को बिहारी जी मंदिर में रंग डाला जाएगा।

. 21 मार्च को गोकुल में छड़ीमार होली होगी। इसी दिन बांके बिहारी मंदिर में फूलों की होली होगी।

. 24 मार्च को द्वारकाधीश मंदिर में होली होगी। चौबे समाज का होली गेट तक डोला भी निकलेगा। मथुरा के होली गेट पर रात्रि में होलिका दहन होगा।

. 25 मार्च को पूरे ब्रज में होली का उत्सव (धुलेंडी) मनाया जाएगा। 26 मार्च को दाऊजी के विशाल मंदिर में हुरंगा होगा।

. 26 मार्च को ही जाब का हुरंगा, जाब गांव में होगा। इसी दिन चरकुला नृत्य राधा जी ननिहाल मुखराई होगा।

. 27 को गिडोह व बठैन में होली का आयोजन है।

.31 मार्च को छड़ीमार होली पुरानी महावन में और एक अप्रैल को श्रीरंग जी मंदिर वृंदावन में होली के साथ समापन होगा।


उप्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद, मथुरा ने रंगोत्सव-2024 की तैयारियां पूर्ण कर ली हैं।
बरसाना में सात मंच बने हैं। स्थान स्थान पर सेल्फी प्वाइंट बेहद आकर्षक बनाए हैं। ब्रज के अन्य स्थानों पर सेल्फी प्वाइंट बने हैं। वाहन पार्किंग, सुरक्षा, पेयजल, मोबाइल टायलेट,सफाई की व्यापक व्यवस्था की गयी है।

बरसाना में भगवान कृष्ण ने राधा रानी और गोपियों के साथ लट्ठमार होली खेली थी तभी से यह परंपरा शुरू हुई। न केवल बरसाना बल्कि रंगोत्सव-2024 में जगह-जगह होली के सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू हुए हैं। इसमें स्थानीय कलाकारों के लिए विभिन्न स्थानों पर सांस्कृतिक मंच बनाये गये हैं।


26 मार्च को बलदेव में दाऊजी मंदिर के हुरंगा में फूलों के रंगों से होली खेली जाएगी। इसमें पंडा समाज (अहिवासी ब्राह्मण) के लड़कों पर महिलाएं रंग फेंकने के बाद उन्ही कपडों से कोड़े बरसाती हैं।