scriptAaj ka Rashifal : आज वृश्चिक राशि में रहेगा चंद्रमा, इन राशियों को मिलेगा लाभ, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे | Aaj Ka Rashifal 23 July 018 Monday Dainik Rashifal | Patrika News

Aaj ka Rashifal : आज वृश्चिक राशि में रहेगा चंद्रमा, इन राशियों को मिलेगा लाभ, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

locationवाराणसीPublished: Jul 23, 2018 02:56:35 pm

Submitted by:

sarveshwari Mishra

23 July 2018 Dainik Rashifal : सोमवार अषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि शाम के 4.26.9 मिनट तक रहेगी। तदोपरांत द्वादशी तिथि शुरू हो जाएगी

saharanpur news

rashifal

वाराणसी. ग्रहों की साधारण गणना जिसे ज्योतिष शास्त्र में ग्रह गोचर कहते हैं। यह चंद्र देव के गोचर पर आधारित है। 23 जुलाई 2018 दिन सोमवार अषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि शाम के 4.26.9 मिनट तक रहेगी। तदोपरांत द्वादशी तिथि शुरू हो जाएगी। अनुराधा नामक नक्षत्र 12.24 मिनट तक विराजमान रहेगा।

चंद्र वृश्चिक राशि में रहेंगे। 12.06.34 सेकेंण्ड से लेकर 12.59.54 सेकेंड तक शुभ समय रहेगा इसमें कोई भी शुभ काम कर सकते हैं। राहु काल समय का 7.33.12 सेकेंड से लेकर सुबह के 9.13.13 सेकेंड तक रहेगा। इस समय में किसी भी शुभ काम करना वर्जित है़

मेष
आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। चंद्रमा परेशान कर सकता है। लोगों से मदद नहीं मिल पाएगी। यात्रा पर न जाएं दुर्घटना हो सकती है। नेक काम करने से सफलता और धन प्राप्ति हो सकती है। करियर में सावधानी बरतें। बिजनेस में अच्छा मौका मिल सकता है। सेहत पर थोड़ा असर पड़ सकता है।

वृषभ
आज आप का दिन शुभ रहेगा। मानसिक प्रसन्नता का अनुभव होगा। सामाजिक जीवन में आप सफल और यश प्राप्त कर पाएंगे। सोचे काम करने में सफलता मिल सकती है। आज मौन रहने से सफलता होगी। आज किसी पर भरोसा न करें। पार्टनर के साथ भविष्य बनाने की बात हो सकती है। करियर में कार्य क्षेत्र, बिजनेस संबंधी यात्रा। करियर में बदलाव के लिए अच्छा समय नहीं है।

मिथुन
चंद्रमा गोचर कुंडली के छठे भाग में रहेगा। गलती हो तो उसमें अफसोस होने के बजाय उससे सबक लेने के बारे में सोचें। नौकरी, धंधे के हिसाब से दिन चुनौतीपूर्ण। सामाजिक जीवन में सफलता प्राप्त कर सकते है। आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। दूसरे पर भरोसा न करें। आलस्य के कारण करियर में मेहनत करने की जरूरत। आज नौकरी में बदलाव हो सकता है।

कर्क
आज कोई व्यक्ति आपकी मंदद कर सकता है। आज अच्छी खबर मिल सकती है। आज धैर्य बनाए आपके लिए बेहतर होगा। आज आपकी प्लानिंग सक्सेस हो सकती। करियर में नौकरी की तलाश आज पूरी हो जाएगी। पारिवारिक स्थिति के लिए धन खर्च हो सकता है। इसपर विशेष ध्यान रखें। बिजनेस के लिए आज का दिन अच्छा है।

सिंह
आज का दिन अशुभ है। घर में विवाद हो सकता है। ऑफिस में काम करने वाले लोगों से बहस हो सकता है। चंद्रमा की स्थिति आपके लिए शुभ नहीं है। आज किसी बात की जिद् छोड़कर सकारात्मक विचार रखें। पति-पत्नी में विवाद के योग। करियर में नौकरीपेशा लोगों को कार्य अधिक मिल सकता है।

कन्या
जो पहल करेंगे उसके नतीजे अच्छे मिलने वाले हैं। घर के बाहर के मामलों में आपकी महत्वकांक्षाएं बढ़ सकती है। सेहत के मामले के लिए अच्छा समय है। भाई- बहन से लाभ। परेशानी की स्थिति बने तो आज शांत रहें। पार्टनर भावुक और बिजी हो सकता है। करियर में आज आपका भाग्य साथ देगा। रूका हुआ पैसा आज मिलने का योग है।

तुला
चंद्रमा आपके राशि के लिए शुभ है। आप ज्यादा फुर्ती से अपने काम निपटाएंगे। कोई नया काम मिल सकता है। आज कामकाज में मेहनत बढेगी। धन लाभ के योग। मन पर भरोसा रखें। परिवार और पैसे के मामले में आज आप बिजी रह सकते हैं। कला -संगीत में आज आपका रूझान बढ़ सकता है। पार्टनर के साथ रोमांटिक समय बीतेगा। करियर में प्रोफेशनल लाइफ में सुधार।

वृश्चिक
आज का दिन साधारणतया बीतेगा। तन मन की प्रसन्नता। सुख अनन्त की प्राप्ति। स्नेहजनों से उपहार मिलने के खास दिन आज रहेंगे। खास कामों में पार्टनर की मदद जरूर लें। खुशखबरी मिलने के योग हैं। नये संबंध स्थापित करने से पहले उस रिश्ते के बारे में सोंचे। दाम्पत्य जीवन खुशनुमा रहेगा। करियर को आगे ले जाने के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकते हैं। छोटी मोटी स्वास्थ्य से सम्बंधित दिक्कते हो सकती है।

धनु
आज का दिन कष्टदायक होने से थोड़ा सोच- समझकर चलें। परिवार में मन मोटाव हो सकता है। आपके स्वभाव में उग्रता होने से किसी से अनबन हो सकती है। खर्चे की स्थिति बन सकता है। अचानक कोई परेशानी हो सकती है। आज कोई नया काम न करें। पार्टनर के लिए समय निकालें। करियर में बिजनेस में उतार-चढ़ाव आ सकता है।

मकर
आज चंद्रमा गोचर कुंडली के लाभ भाव में है। कोई भी काम सोच-समझकर करें। कोई भी कार्य धैर्य से करें। जो काम कठिन लग रहा था आसानी से करें। आज हर प्रयास में सफलता मिलेगी। विभिन्न क्षेत्रों में लाभ मिल सकता है। चंद्रमा के प्रभाव से कोई वस्तु चोरी या गुम होने का योग है। ध्यान रखें। करियर बिजनेस में मेहनत बढ़ेगी। कर्मचारी व्यक्ति को थोड़ी मुश्किल हो सकती है।
कुम्भ
शारीरिक मानसिक स्थिति अच्छी रहेगी। व्यसायिक क्षेत्र में आज आपके कार्यो की प्रशंसा होगी। जो आपके लिए आनंददायक, कार्यस्थल में सहयोगी साथ देंगे। कार्यों में लाभ होगा। आज आपको कोई अपनी राज की बात बतायेगा। आज कोई काम जल्दबाजी में न करें। लव-लाइफ में आज आप लव प्रपोजल भेजें उसका रिस्पॉन्स अच्छा रहेगा। करियर में अपनी वाणी पर संयम रखें। सेहत अच्छी रहेगी।

मीन
आज का दिन अच्छा रहेगा। पैसों से जुड़ा अच्छा फायदा हो सकता है। सुस्ती के बावजूद भी आज आप अच्छा कमाई कर सकते हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा बन सकती है। नौकरी में दरार न पड़े इसका ध्यान रखें। पार्टनर के बीच अच्छे बर्ताव होंगे। करियर में कुछ अच्छा होने के योग हैं। सेहत थोड़ी खराब रहेगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो