
प्रो अभिमन्यु सिंह बीएचयू के नए चीफ प्रॉक्टर
वाराणसी. BHU के चीफ प्रॉक्टर प्रो बीसी कापरी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। प्रो कापरी के इस्तीफे के बाद कुलति प्रो सुधीर जैन ने अभिमन्यु सिंह नया चीफ प्रॉक्टर नियुक्त कर दिया है। प्रो सिंह की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक के लिए की गई है। प्रो सिंह, शारीरिक शिक्षा विभाग, कला संकाय, में कार्यरत हैं।
प्रो सिंह बीएचयू के छात्र रह चुके हैं
प्रो. अभिमन्यु सिंह बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के छात्र रह चुके हैं। यहीं से उन्होंने बीए से लेकर पीएचडी तक की उपाधि हासिल की है। वे वर्ष 2007 से बीएचयू में कार्यरत हैं। चीफ प्रॉक्टर बनने से पूर्व शारीरिक शिक्षा, उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग में 2001 से 2007 तक कार्यरत रहे। बिहार के रोहतास ज़िले के करगहर स्थित गोरी गांव में जन्मे प्रो. अभिमन्यू सिंह की प्रारंभिक शिक्षा बिहार के रोहतास जिले में ही हुई। इंटरमीडिएट सासाराम, बिहार, से करने के बाद उन्होंने काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में प्रवेश लिया।
प्रो सिंह 2018-2021 तक शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष रह चुके
प्रो. अभिमन्यू सिंह वर्ष 2018 से वर्ष 2021 तक शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष रह चुके हैं। इसके अलावा 2020 से विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद् के महासचिव की ज़िम्मेदारी भी संभाल रहे हैं। प्रो सिंह लंबी अवधि तक प्राक्टोरियल बोर्ड में बतौर प्रॉक्टर व डिप्टी चीफ प्रॉक्टर की भूमिका का निर्वहन कर चुके हैं। उन्होंने भारतीय वालीबॉल टीम के कोच के रूप में 2008 से अब तक, श्रीलंका, बांग्लादेश, चीन, ईरान, संयुक्त अरब अमीरात, इटली, बहरीन, अर्जेंटीना, सर्बिया आदि देशों में, एशियन चैंपियनशिप, एशियन गेम्स, विश्व चैम्पियनशिप में भी भाग लिया।
Published on:
24 May 2022 06:38 pm
बड़ी खबरें
View Allवाराणसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
