
Naraur village
वाराणसी. रोहनिया थाना क्षेत्र के नरउर गांव उस समय देश में चर्चित हो गया था जब यहां के स्कूल में पीएम नरेन्द्र मोदी अपना जन्मदिन मनाने पहुंचे थे। पीएम मोदी ने यहां के बच्चों को अच्छा नागरिक बनने का टिप्स दिया था और बच्चों के साथ जन्मदिन मनाया था। पीएम मोदी के जाते ही गांव के कुछ लोग उनकी बात भूल गये और गाय बांधने के विवाद में जमकर लाठी-डंडा चलाया। जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। एफआईआर दर्ज कर दोषियों को पकडऩे की कार्रवाई शुरू की गयी।
यह भी पढ़े:-पीएम नरेन्द्र मोदी का काशी में जन्मदिन मनाने के कारण का हुआ खुलासा, पक्की हो गयी यह बात
गांव के दो पाटीदारों में गाय को बांधने को लेकर विवाद हो गया। बात बिगड़ कर मारपीट तक जा पहुंची। आरोप है कि एक पटीदार दर्जनों की संख्या में लेकर लोगों को आया और लाठी-डंडे से पिटाई कर दी। इसके चलते तीन से चार लोग घायल हो गये। मारपीट को किसी ने वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल होते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। पीएम मोदी खुद यहां पर आये थे इसलिए गांव पर सभी लोगों की नजर थी। पुलिस प्रशासन ने तुरंत ही एफआईआर दर्ज करके दोषियों की खोजबीन शुरू कर दी है।
यह भी पढ़े:-शिक्षकों की रिटायरमेंट आयु को लेकर राज्यपाल का बड़ा बयान, भर्ती में अनियमिता पर सीएम योगी सरकार का किया बचाव
पीएम नरेन्द्र मोदी के कारण चर्चा में आया गांव
पीएम नरेन्द्र मोदी के कारण ही नरउर गांव चर्चा में आया है। यहां पर पीएम मोदी ने अपना जन्मदिन मनाया था। यही पर कक्षा पांच की छात्रा ने पीएम मोदी से पूछा था कि उसके गोद लिए गांव में क्यों नहीं आये। इस पर पीएम मोदी मुस्कुरा दिये थे। पीएम मोदी का दो दिवसीय बनारस दौरा मंगलवार को खत्म हुआ है। पीएम मोदी ने पहली बार बनारस में अपना जन्मदिन मनाया है और 557 करोड़ की सौगात दी है। फिलहाल मारपीट के चलते नरउर गांव फिर से चर्चा में आ गया है।
यह भी पढ़े:-जब कक्षा पांच की छात्रा ने पीएम नरेन्द्र मोदी से पूछा, गोद लिए गांव में क्यों नहीं आये
Published on:
18 Sep 2018, 8:37 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.