26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वाराणसी
CM योगी आदित्यनाथ ने नहीं की बाइक की सवारी, रैली को हरी झंडी दिखा कर हुए रवाना
Play video

CM योगी आदित्यनाथ ने नहीं की बाइक की सवारी, रैली को हरी झंडी दिखा कर हुए रवाना

पीएम नरेन्द्र मोदी ने देश को दुनिया में महाशक्ति के रुप में स्थापित किया, कमल संदेश बाइक रैली से घर-घर तक पहुंचाये सरकार की योजना
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 17 Nov 2018, 3:47 PM IST

वाराणसी. सीएम योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में कमल संदेश बाइक रैली को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। सीएम योगी आदित्यनाथ उत्साही कार्यकर्ताओं से हेलमेट पहन कर बाइक चलाने की अपील कर रहे थे लेकिन जब हरी झंडी दिखायी तो बिना हेलमेट पहने ही बाइक पर सवार होकर कार्यकर्ताओं ने यातायात माह में ही कानून का उल्लंघन किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने खुद बाइक की सवारी नहीं की और रैली को रवाना करने के बाद गोरखपुर निकल गये।
यह भी पढ़े:-बिना हेलमेट पहने बाइक सवारों को सीएम योगी ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया, कानून का उल्लंघन

बाइक रैली रवाना करने से पूर्व सीएम योगी आदित्यनाथ ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से विकास कर रहा है। भारत अब दुनिया में महाशक्ति के रुप में स्थापित हो गया है। पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में विकास के नये आयाम स्थापित हुए हैं। सीएम ने कहा कि केन्द्र सरकार की योजनाओं को घर-घर पहुंचाने की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं की है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता ऐसी पार्टी से जुड़े हुए हैं जो मूल्य, आदर्श व सिद्वांतों पर चलती है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी ने देश के साथ अपने संसदीय क्षेत्र बनारस में विकास की गंगा बहायी है। गरीबों व वंचितों को सरकारी योजना का लाभ दिलाकर उन्हें राहत पहुंचायी है। सभा के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने हरी झंडी दिखा कर कमल संदेश बाइक रैली को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।
यह भी पढ़े:-महागठबंधन से यादव व सवर्ण वोटर को दूर करने के लिए सामने आये दो बड़े नेता

नहीं मिले 10 हजार बाइक सवार, जिला मुख्यालय पर खत्म हुई रैली
बीजेपी ने कमल संदेश बाइक रैली के लिए प्रत्येक बूथ से पांच-पांच कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया था। बीजेपी ने 10 हजार बाइक सवार के जुटने का दावा किया था लेकिन रैली में इतनी भीड़ नहीं हो पायी। सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय से निकली बाइक रैली तेलियाबाग, सिगरा, नगर निगम, भारत माता मंदिर, अधरापुल होते हुए जिला मुख्यालय पर जाकर समाप्त हो गयी।
यह भी पढ़े:-विश्वविद्यालय व छात्र राजनीति में इंट्री के नाम पर थमाया असलहा, डबल मर्डर कर मचायी सनसनी

सुनील बंसल ने कहा था कि सीएम योगी खुद करेंगे बाइक सवारी, नहीं हुआ ऐसा
काशी विद्यापीठ में पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में प्रदेश के संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने मंच से कहा था कि कमल संदेश बाइक रैली में सीएम योगी से लेकर डिप्टी सीएम तक सवारी करेंगे। जिला प्रशासन ने सीएम योगी के बाइक सवारी को देखते हुए आवश्यक तैयारी की थी। सीएम योगी के लिए खास भगवा रंग में रंगी बुलेट भी मंगायी थी लेकिन सीएम योगी आदित्यनाथ ने बाइक की सवारी नहीं की और हरी झंडी दिखा कर वापस चले गये।
यह भी पढ़े:-महिला रोग विशेषज्ञ डॉ शिल्पी राजपूत ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में बेटे को लेेकरकिया खुलासा

बाइक रैली से शहर हुआ जाम, बिलबिलाये लोग
बीजेपी की कमल संदेश बाइक रैली से शहर जाम हो गया था। सीएम योगी आदित्यनाथ के बाइक रैली में शामिल होने के चलते जगह-जगह पर पुलिसकर्मी तैनात किये गये थे लेकिन सीएम के जाते ही पुलिसकर्मी भी गायब हो गये। इसके बाद जाम छुड़ाने वाला कोई नहीं था। आधा दिन तक जाम में लोग बिलबिलाते रहे और कोई सुनने वाला नहीं था।
यह भी पढ़े:-क्षत्रिय बाहुबली राजा भैया ने नयी पार्टी का ऐलान करते ही दिया ऐसा बयान की राजनीति में आया तूफान

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश