26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BIG BREAKING-बिना हेलमेट पहने बाइक सवारों को सीएम योगी ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया, कानून का उल्लंघन

नवम्बर में चल रहा है यातायात माह, सूबे के मुखिया के सामने ही नहीं हुआ कानून का पालन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 17 Nov 2018, 1:26 PM IST

CM Yogi Adityanath

CM Yogi Adityanath

वाराणसी. सीएम योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय से हरी झंडी दिखा कर बीजेपी की कमल संदेश बाइक यात्रा को रवाना किया है। सीएम योगी व पुलिस प्रशासन के सामने ही बीजेपी कार्यकर्ताओं ने बिना हेलमेट पहने बाइक चला कर कानून की धज्जिया उड़ायी है। सूबे के मुख्यमंत्री के सामने ही कानून का अनुपालन नहीं हुआ है जबकि नवम्बर में यातायात माह चलाया जाता है और हेलमेट नहीं पहनने वाले आम लोगों का चालान काटा जा रहा है।
यह भी पढ़े:-महागठबंधन से यादव व सवर्ण वोटर को दूर करने के लिए सामने आये दो बड़े नेता

सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वद्यिालय से सीएम योगी आदित्यनाथ ने कमल संदेश बाइक यात्रा को रवाना किया है। सीएम योगी के खुद बाइक की सवारी करने की संभावना कम है। कार्यक्रम स्थल में बीजेपी कार्यकर्ता डटे हुए थे और जमकर नारेबाजी हो रही थी। जिला व पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी भी मौके पर मौजूद थे इसके बाद भी किसी ने बिना हेलमेट पहने बीजेपी कार्यकर्ताओं के बाइक चलाने पर कोई कार्रवाई नहीं की। मामला सत्ता पक्ष से जुड़ा हुआ था इसलिए वरिष्ठ अधिकारियों ने भी चुप्पी साधी हुई है।
यह भी पढ़े:-विश्वविद्यालय व छात्र राजनीति में इंट्री के नाम पर थमाया असलहा, डबल मर्डर कर मचायी सनसनी

सीएम योगी ने कहा कि विकास योजनाओं से काशी की अलग पहचान बन गयी है
सीएम योगी आदित्यनाथ ने बाइक रैली को रवाना करने से पहले कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया। सीएम योगी ने कहा कि काशी की अपनी एक पहचान है। पीएम नरेन्द्र मोदी ने यहां पर विकास की गंगा बहा दी है जिसके बाद विकास को लेकर भी काशी की अलग पहचान हो चुकी है। सीएम ने कहा कि केन्द्र सरकार की योजनाओं से करोड़ों लोगों को लाभ पहुंचा है। बीजेपी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि अभी तक वंचित रह गये लोगों को योजनाओं का लाभ बताने के साथ लाभार्थियों को पार्टी के साथ जोड़ा जाये।
यह भी पढ़े:-महिला रोग विशेषज्ञ डॉ शिल्पी राजपूत ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में बेटे को लेेकरकिया खुलासा

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग