
CM Yogi Adityanath
वाराणसी. सीएम योगी आदित्यनाथ ने बनारस की जनता से बड़ी अपील की है। गुरुवार को सीएम ने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी के आगमन तक घरों की सजावट व झालर नहीं हटाये जाये। प्रधानमंत्री जब 25000 करोड़ से अधिक की सौगात देकर जायेंगे तो सभी लोग अपने घर में एक दीपक अवश्य जलाये।
यह भी पढ़े: -पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में दिखायी हनक, पोस्टर में इस रुप में नजर आये अखिलेश यादव
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र को अब तक के विकास का सबसे बड़ा तोहफा देने आ रहे हैं। ऐसे में सभी लोग मिल कर पीएम मोदी की शानदार अगवानी करे। सीएम योगी आदित्यनाथ ने सर्किट हाउस में विकास कार्यों के साथ जिले की कानून व्यवस्था की समीक्षा भी की। सीएम ने नगर आयुक्त से कहा कि ग्रामीण व जिले में स्वच्छता अभियान चलाया जाना चाहिए। डस्टबीन को सड़क के किनारे नहीं रख कर रोड से दूर रखा जाये। मुख्यमंत्री ने बाबतपुर फोर लेन रोड पर लगाये गये पेड़-पौधों में आकर्षण ढंग से सजावट करने को कहा है। वाराणसी से हल्दिया तक १३८० किलोमीटर जल मार्गपर ढुलाई के लिए रामनगर में मल्टी मॉडल टर्मिनल बनकर तैयार है। टर्मिनल मार्ग पर सफाई व्यवस्था अच्छी होनी चाहिए। सीएम योगी आदित्यनाथ ने जल निगम के अधिकारियों से कहा कि दीनापुर एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) के इंटरसेप्शन सीवर मेन कार्य का 12 नवम्बर को पीएम नरेन्द्र मोदी उद्घाटन करेंगे। इससे पहले सीवर लाइन की समुचित सफाई हो जानी चाहिए। इससे सीवर का पानी आसानी से ट्रीटमेंट प्लांट तक पहुंच सकेगा। सांसद आर्दश गांव में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चत करने के लिए पेयजल योजना की जांच करायी जाये। जांच के दौरान जहां भी समस्या मिलती है उसका तुरंत समाधान हो।
यह भी पढ़े:-बीजेपी नेता के यहां पर हो रहा था जुआ, पकडऩे गयी पुलिस से बवाल
निराश्रित बच्चों व महिला का आवासीय व शिक्षा सुविधा दिलायी जायेगी
सीएम योगी आदित्यनाथ ने बनारस में 10 एकड़ में निराश्रित बच्चों व महिला के लिए बनने वाले आवास की प्रगति की जानकारी ली। इस पर जिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि जमीन का चयन कर लिया गया है और प्रोजेक्ट तैयार करके शासन को भेजा जा चुका है। इस पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अभियान चला कर सड़कों का जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूरा किया जाये।
यह भी पढ़े:-#नोटबंदी में यहां पर खपाया गया था सबसे अधिक काला धन, यह है दिलचस्प आंकड़े, नहीं हो पाया खुलासा
कानून व्यवस्था की समीक्षा कर सीएम ने दिये निर्देश
सीएम योगी आदित्यनाथ ने बैठक के दौरान कानून व्यवस्था की भी समीक्षा की। सीएम ने कहा कि 12 नवम्बर को पीएम नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम की फूल प्रूफ तैयारी सुनिश्चत करायी जाये। कार्यक्रम में आने वाले लोगों के साथ पुलिस का व्यवहार अच्छा होना चाहिए। पुलिस को बैकफुट पर नहीं एक्टिव होकर काम करने की जरूरत है। इसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनवरी में होने वाले प्रवासी सम्मेलन की तैयारियों की भी समीक्षा की। बैठक में कमिश्रर दीपक अग्रवाल, डीएम सुरेन्द्र सिंह, एडीजी जोन पीवी रामाशास्त्री, एसएसपी आनंद कुलकर्णी आदि अधिकारी उपस्थित थे।
यह भी पढ़े:-पहली बार हुआ ऐसा, गंगा के इस पार अखिलेश तो दूसरे पार पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ
पीएम मोदी के लोकार्पण वाली योजनाओं का सीएम ने किया निरीक्षण, जनप्रतिनिधियों के संग की बैठक
सीएम योगी आदित्यनाथ ने रामनगर के राल्हूपुर स्थित जल परिवहन के टर्मिनल, बाबतपुर फोर लेन, वाजिदपुर में पीएम मोदी का सभा स्थल आदि का निरीक्षण किया। सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करके पीएम मोदी के कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति भी बनायी।
यह भी पढ़े:-सीएम योगी आदित्यनाथ का बयान, दीपावली व छठ की सौगात देने आ रहे हैं पीएम नरेन्द्र मोदी
Updated on:
8 Nov 2018, 8:41 PM IST
Published on:
8 Nov 2018, 8:41 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.