26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

# नोटबंदी के दो सालः काग्रेस ने जारी किया पीएम मोदी, अमित शाह और सीएम योगी का ये पोस्टर

देखी ठग्स ऑफ हिंदुस्तान फिल्म। पीएम, सीएम और भाजपा अध्यक्ष पर की तल्ख टिप्पणी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Ajay Chaturvedi

•

Updated: 8 Nov 2018, 2:33 PM IST

कांग्रेस ने जारी किया ये पोस्टर

कांग्रेस ने जारी किया पोस्टर

वाराणसी. नोटबंदी के दो वर्ष पूरे होने पर कांग्रेस अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। लोकसभा चुनाव 2014 में पीएम नरेंद्र मोदी को वाराणसी से चुनौती देने वाले प्रदेश के पूर्व मंत्री अजय राय के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने आज ही रिलीज हुई फिल्म ठग्स ऑफ हिंदुस्तान देखी। साथ ही एक पोस्टर जारी किया। इस पोस्टर में पीएम नरेंद्र मोदी, सीएम योगी आदित्यनाथ और भाजपा अध्यक्ष की तस्वीर है। कांग्रेस नेता अजय राय ने इन तीनों नेताओं को देश का ठग बताया। पीएम पर निशाना साधते हुए कहा कि इन्होंने देश को तबाह कर दिया। कितने लोगों की मौत हो गई। कइयों की नौकरी छूट गई। रोजी रोजगार चौपट हो गया।
अजय राय ने आरबीआई के गवर्नर अर्जित पटेल पर भी निशाना साधा। कहा कि आज वो इस्तीफा देने की बात करते हैं। उस वक्त क्यों नहीं इस्तीफा दिया जब प्रधानमंत्री नोटबंदी कर रहे थे। तब क्यों नहीं विरोध किया। आज जब पूरा देश आर्थिक मंदी के दौर से गुजर रहा है तो संस्था छोड़ कर भाग रहे हैं। कहा कि ये सभी देश को तबाह करने वाले लोग हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नोटबंदी का कड़ा विरोध करेगी। पहले भी किया था और आगे भी इसका विरोध करती रहेगी।

ठग्स ऑफ हिंदुस्तान फिल्म देखने के बाद सिगरा स्थित मॉल से बाहर निकलते ही कांग्रेस नेता ने पोस्टर जारी किया। कहा कि इस पोस्टर को शहर भर में पोस्टर लगाया जा रहा है। पूर्व मंत्री ने कहा कि जिस तरह से फिल्म की कहानी की ही तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी कर देश को ठगने का काम किया। उनके अलावा उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ और वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बड़े स्तर पर हमारे देश और प्रदेश को ठगने का काम किया है।

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग