26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्राइम ब्रांच को मिली बड़ी सफलता, 20 हजार के इनामी के साथ 1.25 करोड़ की हेरोइन बरामद

पकड़ा गये बदमाश के पास से फर्जी शस्त्र लाइसेंस व पिस्टल भी बरामद हो चुकी, बिहार से लायीगयी थी मादक पदार्थ की खेप
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 14 Aug 2018, 7:36 PM IST

crime branch and Heroin smuggler

crime branch and Heroin smuggler

वाराणसी. क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता मिली है। २० हजार इनामी बदमाश के साथ 620 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। खास बात है कि पकड़े गये बदमाश के पास से फर्जी लाइसेंस व पिस्टल भी बरामद हो चुकी थी जिसके आधार पर उसके उपर इनाम रखा गया था। बिहार से तस्करी कर हेरोइन लायी गयी थी जिसकी अनुमानित कीमत 1.25 करोड़ रुपये बतायी जा रही है। क्राइम ब्रांच को पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारी मिली है जिसके आधार पर बड़ा खुलासा हो सकता है।
यह भी पढ़े:-ड्रोन कैमरे से देखे कैसे हो रहा काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन

क्राइम ब्रांच प्रभारी विक्रम सिंह अपने सहयोगियों के साथ पांडेयपुर चौराहे पर मौजूद थे। इसी बीच मुखबिर ने बताया कि कैंट थाने का वांछित अभियुक्त अभी बस से काली मंदिर के पास उतरा है उसके पास एक बड़ा प्लास्टिक का बैग है जिसमे हेरोइन रखी है और वह पुडिय़ा बना कर हेरोइन को बेच रहा है। सूचना पर विश्वास करते हुए क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची ओर एक युवक को पकड़ लिया। क्राइम ब्रांच की पूछताछ में पकड़े गये युवक ने अपना नाम श्याम सुन्दर चौहान उर्फ कल्लू चौहान निवासी पांडेयपुर नईबस्ती बताया है। पकड़े गये बदमाश ने बताया कि वह बिहार व गाजीपुर से हेराइन लाकर बनारस व आस-पास जिले में बेचने का काम करता है। भांग की दुकान के पास खड़ा रहता है और पुडिय़ा में हेरोइन बेची जाती है। शहर के प्रमुख चौराहों पर हेरोइन बेचने का काम करता था ताकि भीड़ होने के चलते पुलिस को शक न हो। इनामी बदमाश ने बताया कि ग्राहक उसे पहचानते थे और पैसा देकर हेरोइन ले जाते थे। पकड़ा गया बदमाश पहले भी कई मामलों में जेल की हवा खा चुका है। पूर्व में कैंट पुलिस ने श्याम सुन्दर चौहान को पकड़ा था और इसके पास से फर्जी शस्त्र लाइसेंस व ऑर्डिनेंस फैक्ट्री से खरीदी गयी पिस्टल बरामद हुई थी। इसके बाद से पुलिस ने बदमाश के उपर इनाम घोषित किया था। क्राइम ब्रांच के हत्थे चढऩे से पहले वह बिहार से हेरोइन लेकर आया था और एक ग्राहक का इंतजार कर रहा था कि पकड़ा गया। क्राइम ब्रांच के अनुसार पकड़ा गया बदमाश बहुत ही शातिर है और मादक पदार्थ बेचने का काम करता है। नॉरकोटिक्स विभाग भी कल्लू के पीछे पड़ा था। इनामी बदमाश को पकडऩे में क्राइम ब्रांच प्रभारी विक्रम सिंह के अतिरिक्त एसआई राकेश सिंह, सुमंत सिंह, सुरेन्द्र मौर्या, रामभवन यादव, पुन्देव सिंह आदि पुलिसकर्मी शामिल थे।
यह भी पढ़े:-कांवरियों की लेन पर ड्रोन कैमरे की निगहबानी

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग