वाराणसी. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर कानून-व्यवस्था को लेकर आए दिन विरोधी दलों के निशाने पर रहते हैं। देश की सांस्कृतिक राजधानी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र काशी में इन दिनों पुलिस का इकबाल नहीं अपराधियों के नाम की दहशत फैल गई है। एक माह के भीतर दो अपराधियों के नाम पर शहर के तीन लोगों से रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है।