24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सिंगापुर में देवरिया की बेटी ने जीता मिसेज इंडिया इंटरनेशनल का खिताब

भारत में 31 महिलाओं को पीछे छोड़ देवरिया की बेटी बनी मिसेज इंडिया इंटरनेशनल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Sarweshwari Mishra

•

Updated: 22 Jan 2018, 10:40 AM IST

Tejaswini Singh

तेजस्विनी सिंह

वाराणसी/देवरिया. सिंगापुर में आयोजित मिसेज इंडिया इंटरनेशनल प्रतियोगिता 2018 में मिसेज इंटरनेशनल का ताज यूपी के देवरिया की तेजस्विनी सिंह ने अपने नाम कर लिया। इसके अलावा उन्हें बॉडी ब्यूटीफुल के सम्मान से भी नवाजा गया। प्रतियोगिता में तेजस्वनी ने 32 खुबसूरत महिलाओं को पीछे छोड़ दिया है। तेजस्वनी ने खेमादेई से निकलकर विश्वस्तरीय प्रतियोगिता में परचम लहरा दिया है।

तेजस्विनी सिंह के मिसेज इंडिया इंटरनेशनल चुने जाने की सूचना मिलते ही पूरी देवरिया बेटी की कामयाबी पर खुशी से झूम उठा। वहीं इनके परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। देवरिया जनपद के लार विकास खंड के ग्राम खेमादेई निवासी तेजस्विनी स्वर्गीय कुंवर राजदेव सिंह की पोती तेजस्विनी सिंह शुरू से ही होनहार रहीं। सिर से पिता का साया उठने के बाद उन्‍होंने सौंदर्य के क्षेत्र में कदम रखा।

तेजस्विनी मूल रूप से देवरिया जिले की रहने वाली तेजस्विनी का कहना है कि जनवरी में होने वाले मिसेज इंडिया इंटरनेशनल कॉम्पिटीशन के लिए उन्होंने तैयारियां तेज कर दी हैं।

2011 में हुई थी तेजस्विनी की शादी

तेजस्विनी ने 2011 में शादी रचाई थी। ये पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हुई है। आज भी ये कानपुर, दिल्ली में कंटेंट राइटर हैं। इंटरनेशल का क्राउन यूपी लाने की इनकी जिद्द थी। इन्हें परिवार और पति का पूरा सपोर्ट मिलता है।


भारत में 31 महिलाओं को छोड़ा पीछे
मिसेज इंडिया इंटरनेशनल प्रतियोगिता में भारत से तीन महिलाओं के साथ ही अन्‍य देशों से 32 महिलाओं का चयन हुआ था। पांच दिनों तक चले इस प्रतियोगिता में तेजस्विनी ने टैलेंट, कल्चर व प्रश्नोत्तरी राउंड में सबसे अधिक अंक हासिल किया। शनिवार की देर रात परिणाम घोषित हुआ और विश्व की 31 महिलाओं को पीछे छोड़ यह ताज अपने नाम करने में कामयाब हो गई। उनकी कोशिश है कि इस कॉम्पिटीशन को जीतने के बाद सितम्बर 2018 में साउथ अफ़्रीका में होने वाले मिसेज ग्लोब इंटरनेशनल कॉम्पिटीशन के लिए भारत की तरफ से प्रतिनिधित्व करें।

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग