8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वाराणसी
अखिलेश यादव को विकास के मुद्दे पर बोलने का नैतिक अधिकार नहीं : उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
Play video

अखिलेश यादव को विकास के मुद्दे पर बोलने का नैतिक अधिकार नहीं : उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

राम मंदिर निर्माण पर कही बड़ी बात

Google source verification

वाराणसी. अखिलेश यादव को विकास के मुद्दे पर बोलने का नैतिक अधिकार नहीं है। यदि उन्होंने अपनी सरकार के कार्यकाल में प्रधानमंत्री के प्रयासों में बाधा नहीं डाली होती तो काशी समेत पूरा प्रदेश अन्य प्रदेशों की तरह जगमगा रहा होता। यह बातें प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य ने दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचने के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए कही।


उप मुख्यमंत्री ने कहा काशी का विकास तीव्र गति से हो रहा है। यहां की जनता को भी यह महसूस हो रहा है। कुछ काम जो स्थायी होते है उनमें समय लगता है। उन्होंने कहा बाबा विश्वनाथ, भैरव बाबा, संकट मोचन हनुमान और माता अन्नपूर्णा के आशिर्वाद से काशी में लगातार विकास हो रहा है। प्रदेश में हमारी सरकार बने, दो साल भी अभी नहीं हुए है। बावजूद इसके प्रदेश में तेजी से विकास हुआ है। वहीं आगामी लोकसभा के चुनाव को लेकर मीडिए के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, हमारा मुद्दा विकास था और विकास ही रहेगा।


इस दौरान उन्होंने राम मंदिर के निर्माण के सवालों का जवाब देते हुए कहा “उस स्थान पर बाबर के नाम की कोई इमार नहीं बनेगी।” उन्होंने कहा, “हम भव्य मंदिर वहीं बनाएगें तारीख राहुल गांधी बताएगें।” साथ ही उन्होंने सपा नेता अबू आजमी द्वारा आजमगढ़ में सीएम योगी पर दिए गए कथित बयान पर कहा, इसका जवाब देश की जनता आगामी लोकसभा चुनाव में देगी। साथ ही उन्होंने भाजपा की सहयोगी पार्टी सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के बयान के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, “भारतीय जनता पार्टी जानती है किसके साथ कब क्या करना है।” साथ ही उन्होंने रामायण ट्रेन चलाए जाने पर लोगों को बधाई दी और कहा इस तरह की ट्रेन बहोत पहले चल जानी चाहिए थी।