28 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विवादों से डिप्टी सीएम का है गहरा नाता, ये है आपराधिक रिकॉर्ड, दर्ज हैं इतने मुकदमें

2014 में चुने गए थे इलाहाबाद के फूलपुर से सांसद

2 min read
Google source verification
kESHAV PRASAD MAURYA

kESHAV PRASAD MAURYA

वाराणसी. यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या का राजनैतिक सफर विवादों से काफी घिरा हुआ है। उपमुख्यमंत्री 2012 में सिराथू विधानसभा से पहली बार विधायक चुने गए। अभी यह प्रदेश के उपमुख्यमंत्री हैं। इससे पहले ये इलाहाबाद के फूलपूर विधान सभा से सांसद चुने गए थे। केशव प्रसाद पर लगभग एक दर्जन मुकदमें दर्ज हैं। बचपन में चाय की दुकान चलाने व घर-घर अखबार पहुंचाने का काम करने वाले केशव ने जिस तरह कम समय मे नई ऊचाइयों को छुआ उसे लेकर लोग तरह-तरह की चर्चाएं भी करते हैं। RRS में शामिल होने के बाद अशोक सिंघल का नजीदीकी बनना ही केशव की जिंदगी का अहम मोड़ रहा है। यूं तो किसी न किसी विवाद में कूदना केशव का शौक रहा है।

केशव मौर्य इलाहाबाद की शहर पश्चिमी से बाहुबली अतीक अहमद के सामने दो बार विधानसभा का चुनाव भी लड़े, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। हत्या का आरोप साल 2011 के अक्तूबर महीने में ईद के दिन कोखराज थाना के ननमई गांव में लाउडस्पीकर बजने को लेकर दो वर्गों के बीच हुए विवाद में केशव को कूदना महंगा पड़ा था। दो वर्गों के बीच मौजूदा ग्राम प्रधान के भाई मोहम्मद चांद पुत्र अब्दुल अफ़ीज़ की हत्या के मामले मे केशव के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। केशव पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया गया। इसी मामले मे केशव पर रासुका लगाया गया।


2012 में पहली बार चुने गए थे विधायक
2012 के चुनाव मे केशव सिराथू विधान सभा से भाजपा के टिकट पर पहली बार विधायक चुने गए। विधायक बनने के कुछ महीने बाद पुलिस ने केशव को ननमई हत्याकांड मे जेल भेज दिया। विपक्षी नेताओं के खिलाफ अपने मुंह से आग उगलने वाले केशव कई महीने जेल मे बंद रहे।


2014 में चुने गए थे इलाहाबाद के फूलपुर से सांसद
2014 के लोकसभा चुनाव मे केशव इलाहाबाद के फूलपुर से सांसद चुने गए। इस बीच ननमई हत्याकांड मे अदालत से केशव बरी भी हो गए। फिलहाल चाय की दुकान से लेकर सांसद बनने के सफर मे केशव आए दिन विवादों के घेरे मे रहे है। केशव मौजूदा समय मे इलाहाबाद के राजपुर इलाके मे अलकापुरी कालोनी मे रहते हैं। कौशांबी मे केशव का पेट्रोल पंप, सीबीएससी बोर्ड से मान्यता प्राप्त इंटर कालेज, आईटीआई कालेज व नर्सिंग कालेज चल रहे हैं।

केशव मौर्या का क्राइम रिकॉर्ड
धारा 302/120 B थाना कोखराज़, जनपद कौशांबी
धारा 153 A/188 थाना कोखराज़. जनपद कौशांबी
धारा 147/148/153/153 A/352/188/323/ 504 /506 थाना मंझनपुर, जनपद कौशांबी
धारा 147/295 A/153 थाना मोहम्मदपुर पाईसा, जनपद कौशांबी
धारा 420/467/465/171/188 थाना मोहम्मदपुर पाईसा, जनपद कौशांबी
धारा 147/352/323/504/506/392 थाना मंझनपुर, जनपद कौशांबी
धारा 153 A/353/186/504/147/332 थाना पश्चिम शरीरा, जनपद कौशांबी
धारा147/332/504/332/353/506/380 थाना कर्नलगंज, जनपद इलाहाबाद
धारा 147/148/332/336/186/427 थाना कर्नलगंज, जनपद इलाहाबाद
धारा 143/353/341 थाना सिविल लाइन, जनपद इलाहाबाद

Story Loader