देव दीपावली को देखने के लिए घाटों पर जन सैलाब उमड़ पड़ता है, ऐसा लगता है जैसे कि पूरी काशी मां गंगा के आंचल में आ गयी हो। देव दीपावली पर सोमवार को घाटों पर इतनी भीड़ थी कि चलना मुश्किल हो गया था। ऐसे में भीड़ में से आवाज आयी कि ‘अरे बैंक क लाइन ना हव गुरू बढ़त रहा’। देव दीपावली के दौरान भी पीएम नरेन्द्र मोदी के नोट बंदी के बाद बैंकों में हो रही भीड़ की चर्चा होती रही।