18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डॉ.राम मनोहर लोहिया पीजी काॅलेज छात्रसंघ चुनाव, वन्दना पटेल ने रचा इतिहास

छात्रसंघ में बनी पहली महिला अध्यक्ष  

2 min read
Google source verification

image

Devesh Singh

Sep 28, 2016

Dr Ram Manohar Lohia PG College

Dr Ram Manohar Lohia PG College

वाराणसी. डॉ. राम मनोहर लोहिया पीजी काॅलेज भैरवतालाब (राजातालाब) छात्रसंघ चुनाव में आधी आबादी ने अपनी ताकत दिखायी। काॅलेज के छात्रसंघ चुनाव में वंदना पटेल ने अध्यक्ष पद पर चुनाव जीतकर इतिहास रच दिया। वंदना पटेल डाॅ. राम मनोहर लोहिया पीजी काॅलेज की पहली महिला छात्रसंघ अध्यक्ष बनी हैं। काॅजेल में बुधवार को हुए छात्रसंघ चुनाव में वंदना पटेल ने अध्यक्ष पद पर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी माथुर पटले 123 मतों से हरा कर इतिहास रच दिया। अध्यक्ष पद पर वंदना को जहां 461 वोट मिले, वहीं माथुर पटेल को 338 वोट ही मिले। वहीं, उपाध्यक्ष पद पर चंद्र प्रकाश सिंह 499 वोट पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अखिलेश कुमार (330 वोट) को 169 वोट से हराया। राकेश कुमार पटेल 672 वोट पाकर महामंत्री पद पर कब्जा किया, राकेश ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी रवि कुमार (424 वोट) को 248 वोट से मात दी। पुस्तकालय मंत्री पद पर त्रिलोकी चंद वर्मा ने 824 वोट पाकर अपने प्रतिद्वंदी सर्वजीत कुमार (413) को 411 वोटों से हराया।

गहमा-गहमी के बीच हुई 65.58 प्रतिशत वोटिंग
डाॅ. राम मनोहर लोहिया पीजी काॅलेज बुधवार को छात्रसंघ चुनाव में गहमा गहमी के बीच 65.58 प्रतिशत वोटिंग हुई। छात्रसंघ चुनाव में 1967 मतदाताओं में से 1290 मतदाताओं ने अपने मताधिकारी का प्रयोग किया। चुनाव अधिकारी डाॅ. सुशीला राय ने चुनाव परिणाम घोषित किया।

प्राचार्य ने दिलायी गोपनियता की शपथ
चुनाव सम्पन्न होने के बाद काॅलेज के प्राचार्य डाॅ. जयनाथ राय ने नवनिर्वाचित छात्रसंघ पदाधिकारियों को शपथ दिलाया। प्राचार्य ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनायें देते दी। उन्होंने पदाधिकारियों से काॅजेल की उन्नति के लिए कार्य करने की अपील की। साथ ही उन्होंने पहली महिला अध्यक्ष बनने पर वंदना पटेल को शुभकामनायें दी और कहा कि यह जीत काॅलेज में छात्राओं की बढ़ती ताकत की देन है। प्राचार्य ने कहा कि काॅलेज हमेशा छात्राओं को आगे बढ़ाने के लिए कार्य करता रहेगा।