
वाराणसी. रेलवे के गोदाम में लगी आग से लाखों रुपये की क्षति हुई है। अभी इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है। आग के चलते रेलवे का गोदाम जलकर खाक हो गया है। इसके चलते रेलवे की महत्वपूर्ण परियोजना भी प्रभावित हो सकती है। पूर्वोत्तर रेलवे के अलईपुर सिटी स्टेशन के सिग्नल विभाग के गोदाम में देर रात आग लगी थी और रात भर आसमान में शोल उठते रहे। आस-पास के लोगों में खौफ समा गया था। दमकलों के आधा दर्जन से अधिक वाहन सुबह तक आग पर काबू पाते रहे।
यह भी पढ़े:-पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में सीएम योगी की पुलिस के खिलाफ बीजेपी विधायक ने दिया धरना, मचा हड़कंप
संसदीय चुनाव2019 को देखते हुए बनारस में रेलवे की कई महत्वपूर्ण परियोजना चल रही है और जल्द ही इन परियोजना को पूर्ण होना है। गोदाम में सिग्नल संबंधित ही सारे सामान रखे थे जो जल कर खाक हो गये हैं। इसके चलते संभावना जतायी जा रही है कि रेलवे की कुछ योजना प्रभावित हो सकती है। आग कैसे लगी है और कितना नुकसान हुआ है इसका अभी आंकलन नहीं हो पाया है। आग इतनी भयानक थी कि दमकल के वाहन भी आग की लपट के आगे बेबस साबित हो रहे थे। आग पर काबू पाने के लिए जेसीबी भी लगायी गयी थी लेकिन अधिक सफलता नहीं मिल पायी। मौके पर रेल अधिकारी व आरपीएफ मौके पर डटी हुई थी। सभी को इस बात का डर था कि यदि आग फैल जायेगी तो बड़ा नुकसान होगा।
यह भी पढ़े:-सुपारी किंग मुन्ना बजरंगी के मुकदमों की पैरवी करने वालों की हो रही हत्या, जान बचाने की लगायी गुहार
जांच के बाद पता चलेगा कि कैसे लगी आग
आग लगने को लेकर अटकलों के बाजार गर्म हो गया है। चर्चा है कि यहां पर पूर्व में काफी सामान रखा गया था इसलिए साजिश के तहत आग लगायी गयी है जबकि कुछ लोगों ने दुर्घटना के चलते आग लगने की संभावना जतायी है। वर्ष 2014में भी यहां पर आग लगी थी लेकिन रेल अधिकारियों ने इस घटना से सबक नहीं सीखा है इसलिए गोदाम में आग बुझाने के पर्याप्त इंतजाम नहीं किये गये थे। फिलहाल आग बुझने के बाद नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।
यह भी पढ़े:-मुजफ्फरनगर दंगे के आरोपियों के बाद योगी सरकार अब बीजेपी विधायक व सहयोगी दल के नेता से भी हटायेगी मुकदमा!